सीवन में उप-खजाना खोलने के लिए विधायक ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

कार्यालय सीवन लगभग 11 वर्ष पहले तत्कालीन वित्तमंत्री बिरेंद्र सिंह ने उप खजाना कार्यालय स्थापित करने के लिए नींव पत्थर रखा था। उस समय से लेकर अब तक सीवन में उप खजाना का पत्थर तो लगा है परंतु उप खजाना स्थापित नहीं हो पाया

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 09:40 AM (IST) Updated:Fri, 05 Jun 2020 09:40 AM (IST)
सीवन में उप-खजाना खोलने के लिए  विधायक ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र
सीवन में उप-खजाना खोलने के लिए विधायक ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

संवाद सहयोगी, सीवन: खंड कार्यालय सीवन लगभग 11 वर्ष पहले तत्कालीन वित्तमंत्री बिरेंद्र सिंह ने उप खजाना कार्यालय स्थापित करने के लिए नींव पत्थर रखा था। उस समय से लेकर अब तक सीवन में उप खजाना का पत्थर तो लगा है परंतु उप खजाना स्थापित नहीं हो पाया। लोगों को अब भी अपने कार्यो के लिए खजाना कार्यालय जिला कैथल में जाना पड़ता है। बता दे कि 24 अगस्त 2009 को प्रदेश के तत्कालीन वित्त मंत्री रहे वीरेंद्र सिंह ने तत्कालीन हलका विधायक व संसदीय सचिव दिल्लूराम बाजीगर व जिला उपायुक्त की उपस्थिति में उप-खजाना खोलने का उद्घाटन किया था। इन बातों को 11 वर्ष हो गए लेकिन यहां कोई उप-खजाना नहीं खुला व लोगों को केवल कोरे आश्वासन ही दिए गए। अब मौजूदा विधायक ईश्वर सिंह ने इस उप-खजाने को खोलने की सुध ली है व एक पत्र मुख्यमंत्री, उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला व अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त विभाग को लिखा है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि ब्लाक सीवन में 46 गांव पड़ते हैं व लगभग 20 विभागीय कार्यालय हैं। यदि उप-खजाना खोल दिया जाता है तो ये अपना वित्तीय लेन-देन यहां से कर सकते हैं। इससे लोगों को भी काफी सुविधा होगी। जब 24 अगस्त 2009 को खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी के कार्यालय में उप-खजाना खोलने का उद्घाटन हुआ था तो इसके लिए दो कमरों की व्यवस्था भी की गई थी। पर उनमें न तो आज तक कोई कर्मचारी बैठा न ही किसी की नियुक्ति हुई व न ही उप-खजाना खुला।

सीवन में पत्रकारों ने विधायक ईश्वर सिंह को जब इस समस्या के बारे बताया तो विधायक ने तुरंत एक्शन लेते हुए मुख्यमंत्री, उप-मुख्यमंत्री व अतिरिक्त सचिव वित्त विभाग को पत्र लिखकर जल्द उप-खजाना खोलने की मांग की। हलका विधायक ईश्वर सिंह ने कहा कि वे इसको जल्द खोलने के लिए मुख्यमंत्री व उप-मुख्यमंत्री से भी मिलेंगे व इस समस्या का समाधान करवाके ही रहेंगे।

chat bot
आपका साथी