सांघण गांव में 28 लाख से निर्मित कार्यों का विधायक लीला राम ने किया उद्घाटन

विधायक लीला राम ने गांव सांघण में 28 लाख से करवाए हुए विकास कार्यों का उद्घाटन किया। विधायक ने पांच लाख से नवनिर्मित सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आउटडोर जिम का उद्घाटन किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 29 Sep 2020 06:04 AM (IST) Updated:Tue, 29 Sep 2020 06:04 AM (IST)
सांघण गांव में 28 लाख से निर्मित कार्यों का विधायक लीला राम ने किया उद्घाटन
सांघण गांव में 28 लाख से निर्मित कार्यों का विधायक लीला राम ने किया उद्घाटन

जागरण संवाददाता, कैथल : विधायक लीला राम ने गांव सांघण में 28 लाख से करवाए हुए विकास कार्यों का उद्घाटन किया। विधायक ने पांच लाख से नवनिर्मित सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आउटडोर जिम का उद्घाटन किया। गांव में जिम लगाने से गांव में भी शहरों जैसी सुविधा लोगों को मिलेंगी, क्योंकि हमें शरीर को स्वस्थ रखने के लिए व्यायाम करना जरूरी है। वही गुरुद्वारा में लंगर हाल में तीन लाख रुपये से लगाए गए ब्लॉक का उद्घाटन किया। गुरुद्वारा में लोगों की सुविधा के लिए पत्थर के ब्लॉक लगवाए गए हैं। इस जगह को लोग सुख दुख में प्रयोग करते हैं। इसके साथ ही प्राइमरी स्कूल में 20 लाख से निर्मित कमरें, चहार दीवारी व गेट का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि गांव सांघण में दोनों ही सरकारी स्कूल बहुत ही साफ सुथरे हैं।

विधायक लीलाराम ने कहा कि कैथल हलके में करोड़ों रुपये के विकास कार्य चल रहे हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ईमानदार मुख्यमंत्री हैं और सभी 90 हलकों में समान रूप से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। हरियाणा सरकार पूरी पारदर्शिता के साथ हजारों करोड़ रुपये के विकास कार्य जिले में करवा रही है। इस मौके पर रामकुमार नैन, जिला पार्षद भाग सिंह खनौदा, बंसी लाल मानस, सतीश शर्मा, राम सिंह खेड़ा, सतीश क्योड़क, सुशीला शर्मा, राम दिया, चांदीराम कृष्ण शर्मा,, पाला राम मौजूद थे। --------

chat bot
आपका साथी