रिटायर्ड कर्मचारियों ने सौंपा तहसीलदार को ज्ञापन

रिटायर्ड कर्मचारियों की समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया तो चुनावों में सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। ये शब्द कैथल ब्लॉक के रिटायर्ड कर्मचारियों को संबोधित करते हुए जिला प्रधान धूप ¨सह सिरोही व जिला सचिव जयप्रकाश शास्त्री ने कहे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Feb 2019 10:15 AM (IST) Updated:Sat, 23 Feb 2019 10:15 AM (IST)
रिटायर्ड कर्मचारियों ने सौंपा  तहसीलदार को ज्ञापन
रिटायर्ड कर्मचारियों ने सौंपा तहसीलदार को ज्ञापन

जागरण संवाददाता, कैथल :

रिटायर्ड कर्मचारियों की समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया तो चुनावों में सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। ये शब्द कैथल ब्लॉक के रिटायर्ड कर्मचारियों को संबोधित करते हुए जिला प्रधान धूप ¨सह सिरोही व जिला सचिव जयप्रकाश शास्त्री ने कहे। कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी मांगों को लेकर कैथल में धरना दिया। उन्होंने तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने सभी रिटायर्ड कर्मचारियों की पेंशन संशोधित करने, आयु बढ़ने पर पेंशन बढ़ाने व कैशलेस मेडिकल सुविधा लागू करने की मांग की। राज्य उपप्रधान अशोक शर्मा कहा कि सरकार लगातार उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा कि 28 फरवरी को जिला सचिवालय पर बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। डीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस अवसर पर सुल्तान ¨सह, पाल ¨सह, महेंद्र ¨सह, राम कला, रामधारी, केहर ¨सह, बाल किशन, सतीश शर्मा व बलवंत ¨सह मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी