सर्व कर्मचारी संघ के सदस्यों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

कैथल अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी फेडरेशन के प्रतिरोध दिवस पर सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के सदस्यों ने सरकार की के खिलाफ प्रदर्शन किया। डीसी के माध्यम से सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा। अध्यक्षता जिला प्रधान जरनैल सिंह ने की। मंच संचालन जिला सचिव रामपाल शर्मा ने किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 07:24 AM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 07:24 AM (IST)
सर्व कर्मचारी संघ के सदस्यों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
सर्व कर्मचारी संघ के सदस्यों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, कैथल :

अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी फेडरेशन के प्रतिरोध दिवस पर सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के सदस्यों ने सरकार की के खिलाफ प्रदर्शन किया। डीसी के माध्यम से सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा। अध्यक्षता जिला प्रधान जरनैल सिंह ने की। मंच संचालन जिला सचिव रामपाल शर्मा ने किया। कर्मचारियों ने कहा कि सरकार द्वारा कर्मचारियों के साथ शोषण किया जा रहा है। कच्चे कर्मचारियों को पक्का नहीं किया जाता है। डीसी रेट में अनुभव के आधार पर वेतन बढ़ोतरी नहीं की जा रही है। नगरपालिका के 65 रात्रि सफाई एवं ऑफिस के 25 कर्मचारियों का वेतन नहीं मिल रहा है। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की केंद्रीय कमेटी सदस्य शिवचरण,जिला वरिष्ठ उपप्रधान जसबीर सिंह, उपप्रधान छज्जू राम व सहसचिव ओमपाल भाल ने कहा कि भाजपा सरकार कर्मचारी, किसान, मजदूर व आम जनता विरोधी फैसले ले रही है।

उन्होंने सरकार से मांग की है कि एनपीएस को खत्म कर पुरानी पेंशन की बहाली, ठेका प्रथा समाप्त कर अनुबंधित कर्मचारियों को पक्का किया जाए। उन्होंने बताया कि सरकार को कर्मचारियों की मांगों पर विचार करना चाहिए।

टूरिज्म से राज्य प्रधान मित्रपाल राणा ने कहा कि 2010 में लगे पीटीआइ व ड्राइंग अध्यापकों की नौकरी को खत्म करने के बाद खेल कोटे से लगे 1518 ग्रुप डी के कर्मचारियों में से कुछ को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इस मौके पर सर्व कर्मचारी संघ के जिला कैशियर सीनू बैनीवाल, सहसचिव सुरेश उचाना, प्रेस सचिव सतबीर गोयत, सावित्री देवी, ब्लॉक प्रधान व सचिव में से बलजिद्र सिडा, पवन शर्मा व कृष्ण करोड़ा मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी