सांसद नायब सैनी ने ओबीसी मोर्चा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाने पर सीएम का जताया आभार

सांसद नायब सिंह सैनी ने ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गृह मंत्री अमित शाह ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लक्ष्मण मुख्यमंत्री मनोहर लाल भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ के आभारी है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Apr 2021 06:28 AM (IST) Updated:Mon, 26 Apr 2021 06:28 AM (IST)
सांसद नायब सैनी ने ओबीसी मोर्चा का राष्ट्रीय  उपाध्यक्ष बनाने पर सीएम का जताया आभार
सांसद नायब सैनी ने ओबीसी मोर्चा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाने पर सीएम का जताया आभार

जागरण संवाददाता, कैथल : सांसद नायब सिंह सैनी ने ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लक्ष्मण, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ के आभारी है, उन्होंने कहा कि पार्टी शीर्ष नेतृत्व ने एक छोटे से कार्यकर्ता पर जो जिम्मेवारी का पदभार सौंपा है उसे वह पूरी कर्तव्य निष्ठा के साथ निभाएंगे।

सासंद नायब सिंह सैनी नई जिम्मेवारी देने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त करने के उपरांत बातचीत कर रहे थे। इससे पहले महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा, खेलमंत्री संदीप सिंह, सांसद नायब सिंह सैनी, विधायक सुभाष सुधा, विधायक लीला राम, पूर्व विधायक डा. पवन सैनी, पूर्व मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, पूर्व मंत्री कर्णदेव काम्बोज, भाजपा के कुरुक्षेत्र जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी, भाजपा के कैथल जिलाध्यक्ष अशोक गुज्जर, प्रदेश महामंत्री वेदपाल, जिला महामंत्री सुशील राणा, रवि आदि ने सांसद नायब सिंह सैनी को ओबीसी मोर्चा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई दी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल को पुष्प गुच्छ भेंट कर व मिठाई खिलाकर उनका आभार व्यक्त किया है। सांसद ने कहा कि ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. लक्ष्मण की अगुवाई में जो भी कार्य उन्हें सौंपा जाएगा वह उन्हें पूरा करते हुए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की उम्मीदों पर खरा उतरने का काम करेंगे।

रात को सोशल मीडिया पर डाली समस्या, सुबह हो गया समाधान

संवाद सहयोगी, कलायत : सोशल मीडिया को जन समस्या निवारण के लिए किस प्रकार सशक्त जरिया बनाया जा सकता है इसका उदाहरण समाजसेवी अमित गुलाटी ने पेश किया है। गुलाटी ने सोशल मीडिया के माध्यम से शनिवार रात नौ बजकर 55 मिनट पर राजेंद्र नगर वार्ड 11 की बदहाल गली की तस्वीर शेयर की। इसमें बिना बरसात गली में गंदा पानी जमा नजर आ रहा था। इसे नगर पालिका सचिव राजेश शर्मा के निर्देश पर नपा सुपरवाइजर सोमप्रकाश और उनकी सफाई टीम ने गंभीरता से लिया। रविवार को अवकाश होने के बाद भी सोमप्रकाश की अगुवाई में सफाई कर्मी सुबह करीब साढ़े आठ बजे वार्ड 11 की संबंधित गली में पहुंचे और समस्या का निवारण किया। इसके लिए वार्ड वासियों ने नपा सचिव राजेश शर्मा, सुपरवाइजर सोमप्रकाश और सफाई टीम का धन्यवाद किया। अमित गुलाटी ने बताया कि काफी समय से गली में गंदे पानी की निकासी की समस्या बनी थी। समस्या का निवारण करने की बजाए पार्षद ने बेरुखी का परिचय दिया। मसले को नपा अधिकारियों के पटल पर रखा। अधिकारियों ने त्वरित संज्ञान लेते हुए सुबह सफाई टीम को मौका स्थल पर रवाना किया। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है।

chat bot
आपका साथी