फरल में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पिता ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप

गांव फरल में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के पिता ने उसकी ससुराल वालों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर चुन्नी से गला घोटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में कलायत निवासी जिया सिंह ने कहा कि उसकी बेटी रिद्धि की शादी करीब चार वर्ष पहले गांव फरल निवासी अंकुश के साथ हुई थी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 07:55 AM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 07:55 AM (IST)
फरल में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पिता ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप
फरल में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पिता ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप

संवाद सहयोगी, पूंडरी : गांव फरल में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के पिता ने उसकी ससुराल वालों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर चुन्नी से गला घोटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी शिकायत में कलायत निवासी जिया सिंह ने कहा कि उसकी बेटी रिद्धि की शादी करीब चार वर्ष पहले गांव फरल निवासी अंकुश के साथ हुई थी। उसकी बेटी के पास दो साल एक लड़का भी है। शादी में उन्होंने अपनी हैसियत से बढ़कर दान-दहेज दिया था, लेकिन उसकी बेटी के ससुराल वाले उसे कम दहेज लाने को लेकर प्रताड़ित करने लगे। रिद्धि ने इस बारे में बताया कि उसकी ससुराल वाले उसके साथ मारपीट भी करते हैं और उसे जान से मार सकते हैं। जिया सिंह का आरोप है कि दहेज के लालच में पति, देवर, ससुर व चाचा का लड़का सहित अन्य परिवार वालों ने मिलकर उसकी बेटी का चुन्नी से गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने युवती की शिकायत पर सभी आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

मृतका के पिता की शिकायत पर सभी आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर जांच की जा रही है।

निर्मल सिंह, थाना प्रभारी।

अलग-अलग मामलों में दो सट्टेबाज काबू

जासं, कैथल : पुलिस ने दो सट्टेबाजों को गिरफ्तार कर 3940 रुपये बरामद किए हैं। चीका पुलिस के एसआइ रमेश कुमार की टीम ने वार्ड नंबर तीन चीका निवासी सतपाल को काबू कर 1050 रुपये बरामद किए। दूसरे मामले में सीआइए वन पुलिस ने सिरटा रोड निवासी महेंद्र को गिरफ्तार कर 2890 रुपये बरामद किए हैं।

chat bot
आपका साथी