कई देश हरियाणा में औद्योगिक निवेश करने के लिए इच्छुक : मनोहर लाल

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि विश्व के कई देश भारत में निवेश करना चाहते हैं। इसी प्रकार हरियाणा में भी कई देश उद्योग धंधे लगाने की इच्छा जाहिर कर रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Jun 2020 09:16 AM (IST) Updated:Mon, 01 Jun 2020 09:16 AM (IST)
कई देश हरियाणा में औद्योगिक निवेश करने के लिए इच्छुक :  मनोहर लाल
कई देश हरियाणा में औद्योगिक निवेश करने के लिए इच्छुक : मनोहर लाल

जागरण संवाददाता, कैथल : मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि विश्व के कई देश भारत में निवेश करना चाहते हैं। इसी प्रकार हरियाणा में भी कई देश उद्योग धंधे लगाने की इच्छा जाहिर कर रहे हैं। इसी बारे में जापान व कोरिया के निवेशकों से बातचीत प्रस्तावित है। इसके साथ-साथ अन्य देशों के लोगों से भी बातचीत चल रही है, वे सभी हरियाणा की भूमि को उद्योगों के ²ष्टिगत अनुकूल समझते हैं, जैसे ही निवेशकों की ओर से प्रस्ताव आएंगे तो औद्योगिक प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी।

यह जानकारी मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कोयल कॉम्पलैक्स के सभागार में पत्रकारों से बातचीत करते हुए दी।

उन्होंने कहा कि कोरोना को लेकर हरियाणा की स्थिति अन्य प्रदेशों की तुलना में बेहतर है। शासन व प्रशासन द्वारा इस महामारी को फैलने से रोकने के लिए व्यापक स्तर पर कदम उठाए गए हैं। अनलोक-1 शुरू हो रहा है, जिसमें आवश्यक सेवाओं को खोलकर जीवन को पुन: पटड़ी पर लाने के लिए प्रयास शुरू हुए हैं। इस महामारी की चपेट में आने से व्यक्तियों के नुकसान होने के साथ-साथ आर्थिक रूप से भी क्षति पहुंची है। अनलोक-1 से धीरे-धीरे सभी व्यवस्थाओं को समुचित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गत दिनों 20 लाख करोड़ रुपये का पैकेज जारी करके देश की अर्थव्यवस्था को सु²ढ़ता प्रदान करने और जरूरतमंदों तक हर तरह की राहत पहुंचाने की व्यवस्था की है, जिसका क्रियान्वयन त्वरित किया जा रहा है।

सीएम ने कहा किसानों से जल बचाने के लिए फसल विविधिकरण की अपील की गई है। लगभग 50 लाख हेक्टेयर भूमि पर प्रदेश के किसान धान के अलावा अन्य फसल लगाने के लिए सहमत हुए हैं। प्रदेश सरकार का लक्ष्य इसे एक लाख हेक्टेयर तक पहुंचाने का है। उन क्षेत्रों में किसानों से वैकल्पिक फसल लगाने की अपील की गई है, जहां भूजल स्तर 40 मीटर से नीचे है। अगर इसी गति से जल का दोहन होता रहा तो आने वाली पीढ़ी के लिए एक बहुत बड़ा जल संकट खड़ा हो जाएगा।

जो आदमी विधानसभा में नहीं गया उसके बारे में क्या कहूं

सीएम मनोहर लाल ने कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि सरकार के हर कार्य का वे विरोध कर रहे हैं, जो व्यक्ति विधायक होते हुए विधानसभा में नहीं गया उसके बार में क्या कहूं। सरकार हर वर्ग के लिए बेहतर काम कर रही है, जिसे वे पचा नहीं पा रहे हैं। सुरजेवाला को विधानसभा का अनुभव प्राप्त नहीं है। पांच साल विधायक रहते हुए सात बार विधानसभा में गए हैं। प्रदेश में ऐसे नेता हो तो हो लिया जनता का भला।

chat bot
आपका साथी