दुर्गा को बनाए हथियार, मनचले होंगे लाचार

एसपी आस्था मोदी के निर्देशानुसार महिला सब इंस्पेक्टर रेखा रानी ने अपनी पुलिस टीम के साथ बुधवार को बाबू अनंत राम जनता कॉलेज कौल व राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कौल सहित अन्य शैक्षणिक संस्थानों में छात्राओं व स्टाफ को दुर्गाशक्ति एप के बारे में जानकारी दी गई। सब इंस्पेक्टर रेखा रानी ने एसपी आस्था मोदी का संदेश छात्राओं को देते हुए कहा कि दुर्गाशक्ति एप एक हथियार, जिससे मनचले होंगे लाचार।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Sep 2018 11:08 PM (IST) Updated:Wed, 12 Sep 2018 11:08 PM (IST)
दुर्गा को बनाए हथियार, मनचले होंगे लाचार
दुर्गा को बनाए हथियार, मनचले होंगे लाचार

संवाद सहयोगी, ढांड: एसपी आस्था मोदी के निर्देशानुसार महिला सब इंस्पेक्टर रेखा रानी ने अपनी पुलिस टीम के साथ बुधवार को बाबू अनंत राम जनता कॉलेज कौल व राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कौल सहित अन्य शैक्षणिक संस्थानों में छात्राओं व स्टाफ को दुर्गाशक्ति एप के बारे में जानकारी दी गई।

सब इंस्पेक्टर रेखा रानी ने एसपी आस्था मोदी का संदेश छात्राओं को देते हुए कहा कि दुर्गाशक्ति एप एक हथियार, जिससे मनचले होंगे अब लाचार। सब इंस्पेक्टर ने बताया कि आप सब इस दुर्गा शक्ति एप के बारे में अपने आसपास के लोगों को भी जानकारी दें।

रेखा रानी ने बताया कि जो भी महिला या छात्रा दुर्गा शक्ति एप को अपने फोन में डाउनलोड किया है, उसमे मौजूद रेड बटन को क्लिक करना है, उसकी लोकेशन अपने आप पुलिस के पास चली जाएगी। मनचले व असामाजिक तत्वों का विरोध करने के लिए दुर्गा शक्ति के प्रयोग के बाद छात्राओं का हौसला बढ़ा है।

जनता कॉलेज कौल व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं तथा महिला स्टाफ में दुर्गाशक्ति एप डाउनलोड करने के लिए बढ़ रहे रुझान के दृष्टिगत व्यापक जानकारी देते हुए सब इंस्पेक्टर रेखा रानी ने बताया गया कि दुर्गा शक्ति रैपिड एक्शन फोर्स की गाड़ी पर विशेष प्रकार का प्रशिक्षण प्राप्त महिला व पुरूष पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

महिलाओं व लड़कियों की सुरक्षा के लिए जिला पुलिस के अतिरिक्त दुर्गाशक्ति रैपिड एक्शन फोर्स हर समय तैयार है। स्कूल, बाजार, सफर के दौरान या अन्य स्थानों पर कोई भी असमाजिक तत्व, लावारिस किस्म का युवक उनसे छेड़छाड़ या ¨छटाकसी करने की हरकत करे तो आरोपी को तुरंत सबक सिखाने के लिए सिर्फ महिलाओं, छात्राओं को अपने मोबाइल फोन मे दुर्गा शक्ति एप को डाउनलोड करके रखना होगा।

सब इंस्पेक्टर रेखा रानी ने बताया की निसंदेह दुर्गा शक्ति एप से महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा मिलेगा, जिससे महिलाएं व लड़कियां को सुरक्षित वातावरण मिलेगा व छेड़छाड़, छींटाकसी की वारदात करने वाले असामाजिक किस्म के मनचले युवकों को तुरंत सबक सिखाया जाएगा।

छात्रों को कानूनों के प्रति सजग रहने की जानकारी देते हुए रेखा रानी ने कहा कि छात्र भी अपराधी बनते हैं, अगर इनको कानून की जरा सी जानकारी हो जाए तो ऐसे अपराधों से बचा जा सकता है। छात्र छात्राओं को कॉलेज ¨प्रसिपल बलबीर ¨सह ने भी संबोधित किया।

इस मौके पर दुर्गा शक्ति टीम सदस्य सुनीता रानी, सुखपाल ¨सह, अनिता, नान्हो, कॉलेज इंचार्ज डॉ.कुसुम लता, डॉ.ऋषि पाल, डॉ.संदीप, डॉ.ममता, सर्वेश, राकेश, दीपचंद, ¨ट्वकल, दीप सगवाल, सुमेर चंद, राजकुमार, सुरेश कुमार, सुरेंद्र कुमार, डॉ.सुभाष चंद, राम ¨सह मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी