मुख्य कार्यालयों के गेट वर्षों से टूटे

नगर के तीन मुख्य कार्यालयों का मुख्य द्वार पिछले कई वर्षों से टूटा पड़े हैं। इन सभी कार्यालयों की सुरक्षा राम भरोसे हैं। तहसील कार्यालय के प्रांगण में रात के समय लाइट की भी कोई व्यवस्था नही है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 31 May 2020 09:59 AM (IST) Updated:Sun, 31 May 2020 09:59 AM (IST)
मुख्य कार्यालयों के गेट वर्षों से टूटे
मुख्य कार्यालयों के गेट वर्षों से टूटे

संवाद सहयोगी, राजौंद:

नगर के तीन मुख्य कार्यालयों का मुख्य द्वार पिछले कई वर्षों से टूटा पड़े हैं। इन सभी कार्यालयों की सुरक्षा राम भरोसे हैं। तहसील कार्यालय के प्रांगण में रात के समय लाइट की भी कोई व्यवस्था नही है। ऐसे में यह कार्यालय कितने सुरक्षित है इससे सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। बता दें कि कैथल असंध मार्ग पर खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी का कार्यालय, तहसील कार्यालय व नगरपालिका मुख्य द्वार पिछले कई वर्षो से टूटा हुआ है। इसकी तरफ प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है। नगर व गांव का विकास करवाने वाले अपना ही विकास नही करवा पा रहे। मुख्य गेट न होने के कारण आवारा पशु हर समय अंदर घुसे रहते हैं। सफाई व्यवस्था भी चरमराई हुई है। इतना ही नही यहां रात के समय लाइट की कोई भी व्यवस्था नहीं है। जिससे रात के समय घोर अंधेरा छाया रहता है। वहीं रात के समय चोरी होने का भय ही बना हुआ है।

chat bot
आपका साथी