पाई में महिला कॉलेज व नगरपालिका बनवाने की मांग, मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

संवाद सहयोगी, पाई : पाई हरियाणा का काफी बड़ा गांव होने के बावजूद विकास के मामले में लग

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Sep 2018 06:24 PM (IST) Updated:Sun, 23 Sep 2018 06:24 PM (IST)
पाई में महिला कॉलेज व नगरपालिका बनवाने की मांग, मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
पाई में महिला कॉलेज व नगरपालिका बनवाने की मांग, मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

संवाद सहयोगी, पाई : पाई हरियाणा का काफी बड़ा गांव होने के बावजूद विकास के मामले में लगातार पिछड़ रहा है। इस संबंध में भाजपा किसान मोर्चा सोशल मीडिया प्रदेश प्रमुख व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सज्जन ¨सह ढुल ने गांव की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र लिखा। ढुल ने कहा कि पिछले कुछ समय से पाई गांव के विकास का पहिया रुक गया है। बड़े गांव को पंचायत संभाल नहीं पा रही है। जनसंख्या भी नगरपालिका के नियम को पूरा करती है। इसलिए इसे पंचायत से नगरपालिका का दर्जा मिले। उन्होंने कहा कि गांव की अनेक बेटियां शिक्षा ग्रहण करने के लिए बाहर जाती हैं। उन्हें बसों में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कुछ ग्रामीण दूर दराज के शहरों में नहीं उन्हें नहीं भेजते, जिससे बेटियां उच्च शिक्षा से वंचित रह जाती है। अगर पाई में महिला कॉलेज बनता है तो इससे आसपास के गांवों को भी फायदा होगा। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सफाई की व्यवस्था करवाने व स्टाफ पूरा करवाने की मांग की।

chat bot
आपका साथी