जनता के हित में नई-नई योजनाओं को क्रियान्वयन कर रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी : लीला राम

जिलेभर में शुक्रवार को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ता द्वारा विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी कड़ी में विधायक लीला राम के निवास पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 07:44 AM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 07:44 AM (IST)
जनता के हित में नई-नई योजनाओं को क्रियान्वयन कर रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी : लीला राम
जनता के हित में नई-नई योजनाओं को क्रियान्वयन कर रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी : लीला राम

जागरण संवाददाता, कैथल : जिलेभर में शुक्रवार को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ता द्वारा विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी कड़ी में विधायक लीला राम के निवास पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। लीला राम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जनता के हित में नई-नई योजनाओं को क्रियान्वित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाया जा रहा है। हर वर्ग का पूरा ध्यान रखा जा रहा है और हर व्यक्ति की समस्या को सुनकर समाधान किया जाता है। कई बड़े-बड़े फैसले लेकर देश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया जा रहा है। इस मौके पर विरेंद्र बत्रा, मक्खन डोहर, हरपाल शर्मा, रामकुमार, रामेश्वर मानस, दलेल राठी, सतपाल भारद्वाज, अशोक भारती, सुभाष बात्ता, प्रदीप जांगड़ा, राकेश मलिक, कुशल पाल सैन, सुरेंद्र शर्मा, रमेश संगतपुरा, पवन कार्यकर्ता मौजूद थे।

किसान जवान सम्मान दिवस के रूप में मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन

संवाद सहयोगी, कलायत : भाजपा किसान मोर्चा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को किसान जवान सम्मान दिवस के रूप में मनाया। लोक निर्माण विश्राम गृह में भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष संजीव राणा की अगुआई में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अरुण सर्राफ मुख्यातिथि रहे। कार्यक्रम में प्रगतिशील किसानों, भूतपूर्व सैनिकों और उनके स्वजनों को प्रधानमंत्री के जन्मोत्सव पर उनके द्वारा राष्ट्रीय हित में किए गए कार्यों और उनकी महत्ता के लिए शाल व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। अरुण सर्राफ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भर होने के साथ साथ आगे बढ़ रहा है।

chat bot
आपका साथी