लक्ष्मी विहार कॉलोनी में समस्याओं का अंबार

वार्ड नंबर पांच में खुराना रोड पर स्थित लक्ष्मी विहार कॉलोनी में समस्याओं का अंबार लगा है। यहां पर सीवरेज के ओवरफ्लो होने की विकट समस्या है। इसके साथ ही यहां पर सीवरेज की समस्या के कारण पीने के पानी की सप्लाई ठप है। पीने का दूषित पानी सप्लाई हो रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 12 Dec 2019 09:07 AM (IST) Updated:Thu, 12 Dec 2019 09:07 AM (IST)
लक्ष्मी विहार कॉलोनी में समस्याओं का अंबार
लक्ष्मी विहार कॉलोनी में समस्याओं का अंबार

जागरण संवाददाता, कैथल :

वार्ड नंबर पांच में खुराना रोड पर स्थित लक्ष्मी विहार कॉलोनी में समस्याओं का अंबार लगा है। यहां पर सीवरेज के ओवरफ्लो होने की विकट समस्या है। इसके साथ ही यहां पर सीवरेज की समस्या के कारण पीने के पानी की सप्लाई ठप है। पीने का दूषित पानी सप्लाई हो रहा है। सीवरेज के लीकेज होने के कारण यहां पर स्थित मकानों के गिरने का भी भय बना है। दैनिक जागरण की ओर से चलाए जा रहे जागरण आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जागरण की टीम ने बुधवार को कॉलोनी में पहुंचकर वहां के निवासियों की समस्याएं जानी। कॉलोनी के लोगों ने जन स्वास्थ्य विभाग और नगर परिषद पर समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाया है।

दूषित पानी जमा होने से आ रही दिक्कत

महिला शांति देवी ने बताया कि कहा कि कॉलोनी में बनाए गए सीवरेज के ब्लाक होने के कारण यहां पर पानी निकासी की कोई सुविधा नहीं है। सीवरेज बंद पड़े हैं और उनमें गंदा पानी जमा हो गया है। इससे यहां पर गंदगी के कारण बीमारियों के फैलने का डर बना रहता है। उन्होंने जल्द से जल्द सीवरेज का समाधान करने की मांग की है।

गंदा पानी सप्लाई होने से फैल रही बीमारियां

महिला बाला देवी ने बताया कि यहां पर सीवरेज के ब्लाक होने की समस्या के कारण पीने के गंदे पानी की भी सप्लाई हो रही है। गंदे पानी की सप्लाई होने से यहां पर बीमारियों के फैलने का खतरा बना है। यहां पर कई लोग तो गंदगी के कारण बीमारियों का शिकार हो चुके है। जिला प्रशासन को कॉलोनी के लोगों की इस समस्या का जल्द समाधान करवाना चाहिए।

शिकायत के बाद भी समस्या

का नहीं हो रहा समाधान

मोहित सिंह ने बताया कि सीवरेज व गंदे पानी की समस्या को लेकर कई बार नगर परिषद और जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय में शिकायत दी गई है, लेकिन उसके बावजूद समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है। यहां पर पानी की लीकेज के चलते मकानों के गिरने का भी भय बना है। उसने बताया कि समस्या को लेकर पार्षद को भी इसके बारे अवगत करवाया गया है, लेकिन समस्या को लेकर स्थिति ज्यों की त्यों बनी है।

समस्या के समाधान को किया जा रहा प्रयास

वार्ड नंबर पांच के पार्षद संजय भौरिया ने बताया कि कॉलोनी में अमरुत योजना के तहत डाले गए सीवरेज की पाइपलाइन डाली गई है। इसको लेकर नप में ईओ व जन स्वास्थ्य विभाग को शिकायत दी गई है। मेरी ओर से कॉलोनी में फैली समस्या के समाधान के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी