भाजपा-जजपा सरकार में कानून व्यवस्था का निकला दिवाला, अपराधी बेखौफ : सुरजेवाला

माडल टाऊन निवासी आढती सत्यवान व उनकी धर्मपत्नी कैलाशो की 24 सितंबर को दिन-दहाड़े हत्या कर दी थी। हत्या की वारदात के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने रविवार को पीड़ित परिवार से मिलकर सांत्वना दी। इसके बाद नई अनाज मंडी में पत्रकारों से बातचीत की।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 07:00 AM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 07:00 AM (IST)
भाजपा-जजपा सरकार में कानून व्यवस्था का निकला दिवाला, अपराधी बेखौफ : सुरजेवाला
भाजपा-जजपा सरकार में कानून व्यवस्था का निकला दिवाला, अपराधी बेखौफ : सुरजेवाला

जागरण संवाददाता, कैथल : माडल टाऊन निवासी आढती सत्यवान व उनकी धर्मपत्नी कैलाशो की 24 सितंबर को दिन-दहाड़े हत्या कर दी थी। हत्या की वारदात के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने रविवार को पीड़ित परिवार से मिलकर सांत्वना दी। इसके बाद नई अनाज मंडी में पत्रकारों से बातचीत की। कहा कि भाजपा-जजपा सरकार के पिछले सात सालों के शासन में कैथल की अनाज मंडी व माडल टाउन में भय का माहौल है। आढ़ती, व्यापारी, दुकानदार खौफ के साये में जी रहे हैं। महिलाएं-बच्चे सैर तक करने से कतरा रहे हैं। मंडी हड़ताल पर है, दुकानें बंद हैं। सुरजेवाला ने कहा कि शहर में लगातार चोरी, डकैती, लूटपाट व हत्याओं से हर नागरिक अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहा है, लेकिन भाजपा-जजपा सरकार सत्ता के नशे में सोई है। आज दिन दहाड़े आढ़ती सत्यवान व उनकी पत्नी की घर में घुसकर हत्या करना ये दर्शाता है कि कैथल में गुंडों का आतंक व दहशतगर्दी का आलम दोबारा फिर चरम सीमा पर है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन में ये हिम्मत किसी की नहीं थी। याद कीजिए साल 2004 से पहले हरियाणा व कैथल में अपराधियों का आतंक इस कद्र था कि शहर के व्यापारी, दुकानदार, और गरीब आदमी अपने आपको असुरक्षित महसूस करते थे। सरेआम दिन दहाड़े हत्या, लूट व डकैती की घटनाएं होती थी। शहर का व्यापारी व दुकानदार कैथल शहर को छोड़कर अन्य राज्यों में प्रस्थान करने को मजबूर थे। 2005 में कांग्रेस पार्टी व सुरजेवाला का शासन आया तो सबसे पहले

कैथल जिले की सुरक्षा सुनिश्चित की गई। अपराधियों को सलाखों के पीछे डालने का काम किया। अब भाजपा के शासन काल में फिर से अपराध बढ़ रहा है।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर सुदीप सुरजेवाला, रामनिवास मित्तल, अश्विनी शोरेवाला, अनाज मंडी प्रधान श्याम लाल, सुरेश चौधरी, सुभाष बैनीवाल, रज्जी, राजू बैनीवाल, सुभाष गोयल, प्रवीण, धर्मपाल कठवाड, धर्मपाल जिदल, जयकिशन मान, रमेश कठवाड, मोहन गर्ग, राममेहर बेनिवाल, देशराज, महाबीर गर्ग, दीक्षित गर्ग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी