शमशेर सुरजेवाला ने दी कांग्रेस को नई दिशा : कुमारी सैलजा

कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि किसान खेत मजदूर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे स्व.शमशेर सिंह सुरजेवाला ने पार्टी को एक नई दिशा प्रदान की।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 08:36 AM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 08:36 AM (IST)
शमशेर सुरजेवाला ने दी कांग्रेस को नई दिशा : कुमारी सैलजा
शमशेर सुरजेवाला ने दी कांग्रेस को नई दिशा : कुमारी सैलजा

जागरण संवाददाता, कैथल: कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि किसान खेत मजदूर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे स्व.शमशेर सिंह सुरजेवाला ने पार्टी को एक नई दिशा प्रदान की। जिस वक्त प्रदेश में पार्टी बुरे दौर से गुजर रही थी, उन्होंने इसमें नई ऊर्जा का संचार किया। उन्होंने खुद भी उनसे जीवन और राजनीति के संदर्भ में बहुत कुछ सीखा है। सैलजा ने कहा कि मैंने अपनी पहली जेल यात्रा शमशेर सुरजेवाला के नेतृत्व में की। वे एक साथ डेढ़ साल तक बुड़ैल जेल में रहे। सैलजा बुधवार को ढांड रोड स्थित किसान भवन में रणदीप सिंह सुरजेवाला के पिता स्व. शमशेर सिह सुरजेवाला की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि एवं प्रार्थना सभा के बाद बोल रहीं थी।

उन्होंने कहा कि सुरजेवाला ने हमेशा लोगों को जोड़ने का काम किया। आज अपने पिता के नक्शे-कदम पर चलकर ही पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला भी किसान, मजदूर, पिछड़ा वर्ग और कमजोर तबके की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन में कांग्रेस का स्टैंड स्पष्ट है। राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी का हर कार्यकर्ता किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर यह लड़ाई लड़ रहा है। सरकार को कृषि कानून वापस लेने ही होंगे। रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस 62 करोड़ गरीबों, मजदूरों, छोटे व्यापारियों की लड़ाई लड़ रही है।जिस तरह से केंद्र सरकार कृषि कानून लागू करने जा रही है, उससे किसान तो बर्बाद हो ही जाएगा महंगाई भी बढ़ेगी।

इस श्रद्धांजलि सभा में हरियाणा सहित कई राज्यों के नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इनमें प्रमुख रूप से हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी विवेक बंसल, पंजाब से विधायक अमरिद्र आंवला, असंध विधायक शमशेर गोगी, पूंडरी विधायक रणधीर गोलन, पूर्व मंत्री अशोक अरोडा, पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश जेपी, पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति हुड्डा, रामपाल माजरा, सुल्तान जडौला, शिवशंकर भारद्वाज, रामभज लोधर, बलबीर सैनी, राजकुमार वाल्मीकि, अनिल धंतौडी, सूबे सिह पुनिया, भाग सिह छात्तर, दिल्लूराम बाजीगर, रमेश गुप्ता, बूटा सिह, सतबीर भाणा, विद्या दनौदा, बोबी मान, गगन संधू, डा.विनित पुनिया, संजीव सिह, राष्ट्रीय मीडिया कोआर्डिनेटर राधिका खेड़ा, संजय छौक्कर, बिजेंद्र सुरजेवाला, सुदीप सुरजेवाला शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी