सड़कों को पैच फ्री करने का अभियान शुरू : केएस पठानियां

बरसात के मौसम के चलते कई सड़कों के टूटने की समस्या को देखते हुए विभाग द्वारा इनको पैच फ्री करने के लिए अभियान शुरू किया गया है। अक्टूबर के अंत तक यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद सर्दी के मौसम को देखते हुए उपमंडल नंबर एक के अधीन आने वाली सड़कों पर थर्माेप्लास्टिक सफेद पट्टी लगाने का कार्य शुरू किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 07:00 AM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 07:00 AM (IST)
सड़कों को पैच फ्री करने का अभियान शुरू : केएस पठानियां
सड़कों को पैच फ्री करने का अभियान शुरू : केएस पठानियां

कैथल : बरसात के मौसम के चलते कई सड़कों के टूटने की समस्या को देखते हुए विभाग द्वारा इनको पैच फ्री करने के लिए अभियान शुरू किया गया है। अक्टूबर के अंत तक यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद सर्दी के मौसम को देखते हुए उपमंडल नंबर एक के अधीन आने वाली सड़कों पर थर्माेप्लास्टिक सफेद पट्टी लगाने का कार्य शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही सांकेतिक चिन्ह व बोर्ड भी लगाए जाएंगे ताकि सर्दियों में धुंध व कोहरे के समय में वाहन चालकों को कोई परेशानी न हो। यह कहना है कि लोक एवं निर्माण विभाग के उपमंडल नंबर एक के कार्यकारी अभियंता केएस पठानिया का। दैनिक जागरण के संवाददाता कमल बहल ने उनसे बातचीत की। पेश हैं बातचीत के मुख्य अंश :-

सवाल : शहर के गांवों को जोड़ने वाली अधिकतर सड़कों के खस्ता होने से वाहन चालक परेशान है, क्या किया जा रहा है?

जवाब : ऐसा नहीं है, बरसात के मौसम में पुरानी सड़कों के टूटने और उनके खस्ता होने की समस्या अधिक रहती है। परंतु इन सड़कों की मरम्मत के लिए सरकार की ओर से विभाग को अलग से बजट दिया जाता है। इस बजट के तहत ही सड़कों की मरम्मत करने का कार्य किया जाता है, ताकि वाहन चालक परेशान न हो। उपमंडल एक के तहत नरड़, डयोढखेड़ी, गांव दयोरा से डोहर, डोहर से मलिकपुर और गांव मानस से बाबा लदाना तक 15 करोड़ रुपये की लागत से सड़क का निर्माण किया जाएगा।

सवाल : शहर के बाइपास से कालोनियों में जाने वाली सड़के भी टूटी है, इसका क्या समाधान किया जा रहा है?

जवाब : शहर में स्थापित कुछ सड़कें नगर परिषद के अधीन भी आती है। लोक एवं निर्माण विभाग के पास केवल उन मुख्य सड़कों की मरम्मत का कार्य किया जाता है। इन सड़कों की मरम्मत का कार्य नवंबर में ही किया जाता है। जैसे ही इन सड़कों का बजट मिलेगा, इस पर कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।

सवाल : अधिकतर चौक चौराहों पर सांकेतिक चिन्ह और बोर्ड नहीं है, जिस कारण हादसों की संभावना है, इसका क्या समाधान है?

जवाब : सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में शहर में सड़कों की स्थिति को सुधारने पर विचार होता है। इसमें सर्दियों के मौसम को देखते हुए सड़कों पर थर्माेप्लास्टिक सफेद पट्टी लगाने का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। जिन चौक चौराहों पर सांकेतिक चिन्ह और बोर्ड नहीं है, वहां पर इन्हें जल्द ही लगाया जाएगा।

सवाल : प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत क्या कार्य करवाए जा रहे हैं?

जवाब : उपमंडल नंबर एक में अधीन आने वाले गांवों में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़कों का सुधारीकरण का कार्य किया जा रहा है। इस योजना के तहत पाडला रोड से लेकर मानस तक जाने वाली सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया जाना है। जिसका टेंडर लगा दिया है। यह निर्माण कार्य अक्टूबर माह में शुरू होने की संभावना है।

chat bot
आपका साथी