खेतों में धान की बालियां लेने गई महिला पर चाकू से हमला, कानों की बाली व ओम छीना

खेतों में धान की बालियां लेने गई एक महिला पर चाकू से हमला कर अज्ञात युवक सोने की ब

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Oct 2021 12:14 AM (IST) Updated:Wed, 13 Oct 2021 12:14 AM (IST)
खेतों में धान की बालियां लेने गई महिला पर चाकू से हमला, कानों की बाली व ओम छीना
खेतों में धान की बालियां लेने गई महिला पर चाकू से हमला, कानों की बाली व ओम छीना

कैथल : खेतों में धान की बालियां लेने गई एक महिला पर चाकू से हमला कर अज्ञात युवक सोने की बालियां व गले का ओम छीन कर फरार हो गया। पीड़ित महिला ने इस बारे में पुलिस में शिकायत दी। सिटी थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी शिकायत में गांव कुलतारण निवासी भूरिया देवी ने बताया कि वह गांव की ही शांति देवी के साथ गांव के डाटा फार्म के पास खेतों में धान की बालियां इकट्ठी कर रही थी। दोपहर के समय एक लड़का मोटरसाइकिल पर आया। कहने लगा कि हमारी कंबाइन खराब हो गई है, वहां काफी धान बिखर गया है, वहां से धान इकट्ठा कर लेना। उक्त युवक पर विश्वास करके वह उसके साथ मोटरसाइकिल पर बैठ गई। वह युवक दोनों को पट्टी अफगान ड्रेन की तरफ ले गया। रास्ते में गन्ने के खेत के नजदीक मोटरसाइकिल को रोक कर बोला खेत में कंबाइन खड़ी है, मेरे पीछे आ जाओ। कुछ दूरी पर जाने के बाद उक्त युवक ने चाकू निकाला और दोनों को जान से मारने की धमकी देने लगा। महिला ने बताया कि आरोपित युवक ने उसे कानों की बाली निकालने को कहा। जब उसने विरोध करते हुए शोर मचाया तो दोनों हाथों पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद आरोपित ने उसके कानों से सोने की बाली झपट ली। गले में धागे से बंधे हुए सोने के ओम को भी काट कर उसकी गर्दन पर चाकू रख दिया। उसके साथ वाली महिला शांति देवी शोर मचाते हुए वहां से भाग गई। आरोपित उससे सोने के जेवरात छीन कर फरार हो गया। दोपहर का समय होने के कारण खेतों में कोई व्यक्ति नजर नहीं आया। इस कारण आरोपित युवक वारदात को अंजाम देकर बड़े आराम से निकल गया। जब वह खेतों से निकलकर ड्रेन पर पहुंची तो उसके गांव का युवक सतीश मिला। इसके बाद उसके बेटे कुलदीप को इस बारे में सूचना दी। बेटे ने उसे सिविल अस्पताल दाखिल करवाया। मामले की शिकायत सिटी थाना पुलिस में दी गई।

सिटी थाना पुलिस प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपित अज्ञात युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी