पति को विधायक बनाने के लिए चुनावी मैदान में उतरी कांता देवी

विधानसभा चुनावों में जीत हासिल करने के लिए उम्मीदवार दिन-रात कड़ी मेहनत कर रहे हैं। सुबह से लेकर रात तक लोगों के आगे हाथ जोड़े रहते हैं। वोट मांगने के मामले में अब महिलाएं भी पीछे नहीं रही हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Oct 2019 09:04 AM (IST) Updated:Wed, 16 Oct 2019 09:04 AM (IST)
पति को विधायक बनाने के लिए चुनावी मैदान में उतरी कांता देवी
पति को विधायक बनाने के लिए चुनावी मैदान में उतरी कांता देवी

जागरण संवाददाता, कैथल : विधानसभा चुनावों में जीत हासिल करने के लिए उम्मीदवार दिन-रात कड़ी मेहनत कर रहे हैं। सुबह से लेकर रात तक लोगों के आगे हाथ जोड़े रहते हैं। वोट मांगने के मामले में अब महिलाएं भी पीछे नहीं रही हैं। पूंडरी से कांग्रेस प्रत्याशी सतबीर भाणा की पत्नी कांता देवी अपने पति को विधायक बनाने के लिए मैदान में उतरी हुई हैं। पति अलग से वोट मांग रहा है और पत्नी महिलाओं की टीम के साथ घर-घर जाकर महिलाओं को वोट के लिए जागरूक कर रही हैं। कांता देवी प्रचार में होती हैं तो घर संभालने के लिए रिश्तेदारों को बुलाया हुआ है। दस दिनों से घर के काम-काज को छोड़कर चुनावी दंगल में पसीना बहा रही हैं।

कांता देवी ने बताया कि पति मेहनत कर रहा है तो उसका भी फर्ज बनता है कि उसका साथ दे। एक पुरूष महिला वोटर के साथ राजनीतिक बातों पर चर्चा नहीं कर सकता। वे महिलाओं को वोट देने के लिए जागरूक कर रही हैं और वोट की अपील भी कर रही हैं। सुबह आठ बजे अपनी टीम के साथ प्रचार के लिए निकल जाती हैं। रात को सात या आठ बजे तक घर-घर जाकर महिलाओं से मिलती हैं। उनसे बातें करती हैं और उन्हें उनकी क्या समस्याएं हैं जानकारी ले रही हैं। दिनभर में 15 से 20 चाय पीनी पड़ रही हैं। खाना भी किसी कार्यकर्ता के घर ही खाती हैं और उसके बाद फिर प्रचार पर निकल जाती हैं। अगर पति विधायक बनते हैं तो महिलाओं के हितों का विशेष ध्यान रखा जाएगा।

chat bot
आपका साथी