गुरु को भगवान से भी बड़ा दर्जा दिया गया है : कमलेश ढांडा

जिलेभर में गुरु पूर्णिमा का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया। मंदिरों में भंडारों का आयोजन किया गया। शहर के मंदिर मंजी साहिब गुरूद्वारा माता गेट मंदिर शीतला पुरी डेरा में महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री कमलेश ढांडा मुख्य रूप से पहुंची। सभी मंदिरों में पूजा अर्चना की। गुरु पूर्णिमा पर आध्यात्मिक गुरुओं को याद किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 07:56 AM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 07:56 AM (IST)
गुरु को भगवान से भी बड़ा दर्जा दिया गया है : कमलेश ढांडा
गुरु को भगवान से भी बड़ा दर्जा दिया गया है : कमलेश ढांडा

कैथल (वि): जिलेभर में गुरु पूर्णिमा का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया। मंदिरों में भंडारों का आयोजन किया गया। शहर के मंदिर मंजी साहिब गुरूद्वारा, माता गेट मंदिर, शीतला पुरी डेरा में महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री कमलेश ढांडा मुख्य रूप से पहुंची। सभी मंदिरों में पूजा अर्चना की। गुरु पूर्णिमा पर आध्यात्मिक गुरुओं को याद किया। राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि गुरु बिन ज्ञान नहीं, ज्ञान बिन आत्मा नहीं,ध्यान, ज्ञान, धैर्य और कर्म,सब गुरु की ही देन हैं। शास्त्रों में ग़ुरू को भगवान से भी बड़ा दर्जा दिया गया है, क्योंकि वो गुरु ही होते हैं जो हमें भगवान तक पहुंचने का मार्ग प्रशस्त करते हैं। इसलिए हमेशा गुरुजनों का सम्मान करना चाहिए। हरियाणा सरकार द्वारा भी सभी गुरुओं की जयंती को सरकारी कार्यक्रमों के तहत मनाया जाता है ताकि समाज को एक नई दिशा मिल सके। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर, तुषार ढांडा, सुरेश संधु, श्याम सुंदर बंसल, शक्ति सौदा एडवोकेट, मुनीष कठवाड़, बलविद्र जांगड़ा, रमन दीप, कमल जीत कौर व बलजिद्र सिंह मौजूद थे।

गुरु पूर्णिमा का त्यौहार मनाया

ढांड (वि): गुरु पूर्णिमा के अवसर पर पूर्व विधायक भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तेजवीर सिंह ने बाबू अनंत राम जनता कालेज कौल में पूर्व विधायक स्व. ईश्वर सिंह व कमला देवी की समाधि पर फुल अर्पित किए। भारतीय परपंराओं के अनुसार गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर साध्वी पूनम देवी, महात्मा जगदीशानंद, कमलानंद, को फल, मिठाइयां व शाल भेंट कर गुरु शिष्य की परंपरा को निभाया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डा. ऋषिपाल ने गुरु पूर्णिमा की महत्ता को बताया।

कैथल के साई मंदिर में बड़ी श्रद्धा और धूमधाम से मनाया गुरु पूर्णिमा का त्यौहार

कैथल (वि): गुरु पूर्णिमा का पावन त्यौहार कैथल के साई मंदिर में बड़ी श्रद्धा और धूमधाम से मनाया गया। गुरु पूर्णिमा के उत्सव पर साई मंदिर को फूलों और लाइट्स से भव्य ढंग से सजाया गया था। मुख्य पुजारी पंडित विकास लेखवार और राजीव शर्मा साई बाबा के श्रद्धालुओं द्वारा लाए गए दूध- दही, शहद, गंगाजल से साई बाबा का अभिषेक करवाया और 56 भोग लगाया। साई बाबा को नए वस्त्र, फल-फूल मिठाइयों अर्पित कर के सुख समृद्धि की कामना की।

chat bot
आपका साथी