राज्य स्तरीय कुश्ती में कैथल पहली बार तीसरे स्थान पर

जागरण संवाददाता कैथल हरियाणा कुश्ती संघ की ओर से गुरुग्राम में 27 और 28 फरवरी को प

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Mar 2021 06:59 AM (IST) Updated:Sat, 06 Mar 2021 06:59 AM (IST)
राज्य स्तरीय कुश्ती में कैथल पहली बार तीसरे स्थान पर
राज्य स्तरीय कुश्ती में कैथल पहली बार तीसरे स्थान पर

जागरण संवाददाता, कैथल : हरियाणा कुश्ती संघ की ओर से गुरुग्राम में 27 और 28 फरवरी को प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में हरियाणा के सभी जिलों से कुश्ती खिलाड़ियों ने भाग लिया था। कैथल से 30 पुरुष और महिला खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में दमखम दिखाया। पांच खिलाड़ियों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए मेडल हासिल किए।

कुश्ती कोच देवेंद्र सिंह ने बताया कि राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में कैथल को पहली बार तीसरा स्थान मिला है। इससे पहले खिलाड़ी एक या दो मेडल तक ही सिमट कर रह जाते थे। 60 किलो भार वर्ग में रविद्र ने गोल्ड, 80 किलो में रोहित ने सिल्वर, 110 किलो में राहुल ने सिल्वर, 48 किलो में विशाल ने ब्रांज और 80 किलो में गुरमीत ने ब्रांज मेडल हासिल किया। प्रतियोगिता में पहला स्थान सोनीपत और दूसरा हिसार के खिलाड़ियों ने हासिल किया। 75 अंकों के साथ कैथल और झज्जर की टीम संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रही है। इस उपलब्धि पर जिले भर के कुश्ती खिलाड़ियों में खुशी का माहौल है। जिला खेल अधिकारी सतविद्र गिल ने भी खिलाड़ियों को बधाई दी है।

जिले में कुश्ती के 600 खिलाड़ी

जिले भर में कुश्ती के करीब 600 खिलाड़ी हैं जो अखाड़ों और खेल सेंटरों में अभ्यास करते हैं। जिले में दो सरकारी खेल सेंटर है और करीब 15 अखाड़े बने हुए हैं। सरकारी खेल सेंटर कुश्ती कोच विजय कुमार की देखरेख में अंबाला रोड स्थित इंडोर खेल स्टेडियम में चल रहा है। यहां 30 खिलाड़ी अभ्यास करते हैं। दूसरा सरकारी खेल सेंटर गांव जाखौली में कोच देवेंद्र सिंह की देखरेख में चल रहा है जहां करीब 35 खिलाड़ी अभ्यास कर रहे हैं। इसके अलावा कैथल में चार, चीका में दो, डेरा गदला में एक, गांव बुढाखेड़ा में एक, रमाना रमाणी में एक सहित 15 अखाड़े चल रहे हैं।

chat bot
आपका साथी