कैथल डिपो को मिले 47 नए चालक रोटेशन बनाने में नहीं होगी दिक्कत

रोडवेज कैथल डिपो में चालकों की कमी से बस संचालन के रोटेशन बनाने में आ रही समस्या अब दूर हो जाएगी। डिपो को 47 नए चालक मिल गए हैं। इन सभी संचालकों को अपॉइंटमेंट लैटर डिपो द्वारा दे दिया गया है। मेडिकल के बाद जल्द इनकी ज्वाइंनिग होगी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Jan 2021 06:41 AM (IST) Updated:Tue, 12 Jan 2021 06:41 AM (IST)
कैथल डिपो को मिले 47 नए चालक  रोटेशन बनाने में नहीं होगी दिक्कत
कैथल डिपो को मिले 47 नए चालक रोटेशन बनाने में नहीं होगी दिक्कत

जागरण संवाददाता, कैथल: रोडवेज कैथल डिपो में चालकों की कमी से बस संचालन के रोटेशन बनाने में आ रही समस्या अब दूर हो जाएगी। डिपो को 47 नए चालक मिल गए हैं। इन सभी संचालकों को अपॉइंटमेंट लैटर डिपो द्वारा दे दिया गया है। मेडिकल के बाद जल्द इनकी ज्वाइंनिग होगी। नए चालकों के ड्यूटी पर आ जाने के बाद बसें सभी रूटों पर पर्याप्त संख्या में चलेंगी। बता दें कि चार दिन पहले ही हरियाणा कर्मचारी आयोग द्वारा कर्मचारियों को भेजा गया है। इससे पहले डिपो में चालकों की कमी थी। बसों के संचालन में परेशानी आ रही थी।

डिपो में 252 हुए चालक -

रोडवेज कैथल डिपो में पहले 205 चालक थे। अब 47 चालक मिलने से इनकी संख्या 252 हो जाएगी। स्वीकृत पद 302 है। परिचालकों की संख्या 205 है। अब नए रोटेशन अनुसार बसों के संचालन में स्टाफ की कमी बाधा नहीं बनेगी। बस चलाने में स्टाफ का अभाव नहीं रहेगा।

126 बसें हैं इस समय डिपो में

डिपो में इस समय 126 बसें हैं। इनमें नियमित लगभग 90 बसें ही ऑन रूट होती हैं। शेष बसें मेंटेनेंस के लिए खड़ी रहती हैं। बसें चलाने में स्टाफ की कमी पहले दिक्कत बन रही थी। इसके अलावा ओवरटाइम खत्म करने से 48 घंटे ही ड्यूटी का शेड्यूल बनने से भी दिक्कत आ रही थी। अब बसों को रोटेशन हो सकेगा।

ड्यूटी शेड्यूल बेहतर तरीके से संचालित हो सकेगा

नए चालक मिलने से ड्यूटी शेड्यूल भी बेहतर तरीके से चलेगा। पर्याप्त स्टाफ हो जाएगा। ड्यूटी भी अच्छे ढंग से हो पाएगी। कर्मचारियों को भी इससे परेशानी नहीं आएगी। चालकों की कमी विभाग से दूर हो जाएगी। अब डिपो में 252 चालकों की संख्या हो जाएगी।

-अजय गर्ग , जीएम रोडवेज -----------

chat bot
आपका साथी