वॉलीबाल में लड़कों में कैथल ने करनाल व लड़कियों में करनाल ने कैथल को हराया

राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ की वॉलीबाल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में लड़कियों में करनाल ने कैथल को 3-1 से तथा लड़कों के वर्ग में कैथल ने करनाल को 3-2 से शिकस्त देकर विजेता ट्रॉफी हासिल की। प्रदेश भर के जिलों से आई 22 महिला व 22 पुरुष टीमों ने हिस्सा लिया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 11 Nov 2019 06:29 AM (IST) Updated:Mon, 11 Nov 2019 06:29 AM (IST)
वॉलीबाल में लड़कों में कैथल ने करनाल व लड़कियों में करनाल ने कैथल को हराया
वॉलीबाल में लड़कों में कैथल ने करनाल व लड़कियों में करनाल ने कैथल को हराया

संवाद सहयोगी, पूंडरी (कैथल) : इंडोर खेल स्टेडियम पूंडरी में हुई तीन दिवसीय राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ की वॉलीबाल प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में लड़कियों में करनाल ने कैथल को 3-1 से तथा लड़कों के वर्ग में कैथल ने करनाल को 3-2 से शिकस्त देकर विजेता ट्रॉफी हासिल की। प्रदेश भर के जिलों से आई 22 महिला व 22 पुरुष टीमों ने हिस्सा लिया।

समापन अवसर पर कलायत से विधायिका कमलेश ढांडा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की व अध्यक्षता नगरपालिका चेयरपर्सन संतोष खुराना ने की। कमलेश ढांडा ने कहा कि खेल मानव जीवन के अहम अंग होने के साथ-साथ व्यक्तित्व के विकास में भी सहायक है। खेलों से केवल खेल ही नहीं बल्कि आत्मविश्वास, टीम भावना और अनुशासन भी सीखने को मिलता है।

इस मौके पर नपा चेयरपर्सन संतोष खुराना, जिला खेल अधिकारी सतविद्र गिल, भाग सिंह खनौदा, अजीत सिंह, अश्वनी कुमार, अमर सिंह, राजेंद्र सिरसल, सतपाल टाया, प्रधानाचार्य धर्म सिंह मैहला, कोच वेद बुढनपुर, राजबीर टाया पीटीआई, देवेंद्र सोनू, नीरज मौजूद थे। ये रहे फाइनल मुकाबलों के परिणाम

कोच कर्मवीर गोलन ने बताया कि तीन दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी जिलों से आए खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। लड़कियों के वर्ग में पहले मुकाबले में कैथल ने झज्जर को सीधे सैटों में 2-0 से हराया तथा दूसरे मुकाबले में करनाल ने फतेहाबाद को 2-0 से हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई। लड़कों के वर्ग में पहले मैच में कैथल ने कुरुक्षेत्र को 2-1 से हराया और दूसरे मुकाबले में करनाल ने अंबाला को 2-1 से हराते हुए फाइनल में जगह बनाई। शाम पांच बचे तक चले कैथल व करनाल के बीच लड़कों के फाइनल मुकाबले में कड़ी टक्कर देखने को मिली। फाइनल मुकाबले में लड़कियों में करनाल ने कैथल को 3-1 से तथा लड़कों के वर्ग में कैथल ने करनाल को 3-2 से हराया।

chat bot
आपका साथी