शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर अर्पित की फूलमाला

जननायक जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर फूलमाला अर्पित की। प्रदेश प्रवक्ता हरदीप पाडला

By JagranEdited By: Publish:Tue, 29 Sep 2020 06:55 AM (IST) Updated:Tue, 29 Sep 2020 06:55 AM (IST)
शहीद भगत सिंह की प्रतिमा  पर अर्पित की फूलमाला
शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर अर्पित की फूलमाला

जागरण संवाददाता, कैथल: जननायक जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर फूलमाला अर्पित की। प्रदेश प्रवक्ता हरदीप पाडला एडवोकेट ने कहा कि उस महान स्वतंत्रता सेनानी के मजबूत इरादों ने अंग्रेजों के शासन को झकझोर कर रख दिया था। 13 अप्रैल 1919 को जलियांवाला बाग हत्याकांड ने भगत सिंह पर अमिट छाप छोड़ी थी। आजादी के मतवाले भगत सिंह ने राजगुरु के साथ मिलकर 17 दिसंबर 1928 को लाहौर में सहायक पुलिस अधीक्षक रहे अंग्रेज अधिकारी जेपी सांडर्स की हत्या कर लाला लाजपत राय पर लाठियां बरसाने का बदला लिया था।

उन्होंने आठ अप्रैल 1929 को सेंट्रल असेंबली के सभागार में बम और पर्चे फेंके थे। उस केस में भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को फांसी की सजा सुनाई गई और बटुकेश्वर दत्त को आजीवन कारावास दिया गया। भगत सिंह ने लगभग दो वर्ष जेल में बिताया। वे जेल में लेख लिखकर अपने क्रांतिकारी विचार अपने साथियों तक पहुंचाते रहे। उनके लिखे गए लेख और परिवार को लिखे गए पत्र आज भी उनके विचारों का आइना हैं। इस मौके पर वीरेंद्र ढांडा, शिव चेची रसूलपुर, चांदनी मलिक, मोहित नैन, संजीव ढुल (सीटू), रोहित नैन, सुखबीर चेची उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी