झज्जर में होने वाली जजपा की रैली होगी ऐतिहासिक : ईश्वर सिंह

गुहला-चीका (वि.) विधायक ईश्वर सिंह ने कहा कि नौ दिसंबर को झज्जर में जजपा के तीसरे स्थाप

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 05:18 PM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 05:18 PM (IST)
झज्जर में होने वाली जजपा की रैली होगी ऐतिहासिक : ईश्वर सिंह
झज्जर में होने वाली जजपा की रैली होगी ऐतिहासिक : ईश्वर सिंह

गुहला-चीका (वि.) : विधायक ईश्वर सिंह ने कहा कि नौ दिसंबर को झज्जर में जजपा के तीसरे स्थापना दिवस पर आयोजित होने वाली जन सरोकार रैली ऐतिहासिक होगी। गुहला हलका से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता पहुंचेंगे। रैली को लेकर क्षेत्र के लोगों में भारी उत्साह है। 200 वाहनों का काफिला होगा रवाना। विधायक ईश्वर सिंह ने मंगलवार को अपने निवास स्थान पर रैली की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक को संबंधित किया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने प्राइवेट क्षेत्र में स्थानीय युवाओं को आरक्षण देकर उन्हें तोहफा दिया है, जिससे युवाओं को रोजगार के लिए और अधिक अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा प्रत्येक कार्यकर्ता को बराबर का मान-सम्मान दिया रहा है और प्रदेश में पारदर्शी व्यवस्था को लागू किया गया है, जिससे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है। उन्होंने कहा कि उप मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हरियाणा में औद्योगिक विकास को लेकर बेहतरीन माहौल बना है। आज प्रदेश में फ्लिपकार्ट, एटीएल, मारूति-सुजुकी, बिरला पेंट जैसी जानी-मानी कंपनियां निवेश कर रहे हैं और इससे बड़े स्तर पर क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। इस अवसर पर जगतार माजरी, शमशेर भागल, गुरमेल, रामकला बलबेहड़ा, जसमेर भागल, दलबीर मैंगड़ा, गुरनाम पीडल, गुरनाम दाबा, सुरेन्द्र चाणचक, सुरेंद्र वाल्मीकि, होशियार सिंह मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी