इनेलो प्रदेश महासचिव अशोक जैन ने जोगेंद्र मलिक के लिए मांगे वोट

इनेलो प्रदेश महासचिव अशोक जैन ने बरोदा हलके के गांव कटवाल में जनसंपर्क अभियान कर इनेलो प्रत्याशी जोगेंद्र मलिक के लिए वोट मांगे। जैन ने कहा कि प्रदेश में सरकार ने किसानों को मंडियों में लूटा है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 06:20 AM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 06:20 AM (IST)
इनेलो प्रदेश महासचिव अशोक जैन ने  जोगेंद्र मलिक के लिए मांगे वोट
इनेलो प्रदेश महासचिव अशोक जैन ने जोगेंद्र मलिक के लिए मांगे वोट

जासं, कैथल : इनेलो प्रदेश महासचिव अशोक जैन ने बरोदा हलके के गांव कटवाल में जनसंपर्क अभियान कर इनेलो प्रत्याशी जोगेंद्र मलिक के लिए वोट मांगे। जैन ने कहा कि प्रदेश में सरकार ने किसानों को मंडियों में लूटा है। आज हालत ये हैं कि सरकार का कोई मंत्री, विधायक या स्वयं प्रदेश का मुख्यमंत्री किसी गांव में बिना पुलिस सुरक्षा के नहीं जा सकता। जहां भाजपा के 15 विधायक पार्टी छोड़ने को तैयार हैं, वहीं इनकी सहयोगी पार्टी जेजेपी इस तरह से बंट चुकी है की उसके सात विधायक किसी भी समय पार्टी छोड़ कर अलग हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि भूपेन्द्र हुड्डा भ्रम पैदा कर बरोदा उप-चुनाव में लोगों से झूठी इज्जत और चौधर के नाम पर वोट लेने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन बरोदा की जनता इनके भ्रम जाल में फंसने वाली नहीं है।

chat bot
आपका साथी