नारी शक्ति उत्सव सप्ताह एक मार्च से मनेगा : डीसी

कैथल डीसी सुजान सिंह ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में जिला कैथल में एक से आठ मार्च तक नारी शक्ति उत्सव सप्ताह मनाया जाएगा। महिला एवं बाल विकास विभाग की तरफ से सप्ताह भर विभिन्न क्रियाकलाप आयोजित किए जाएंगे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 06:35 AM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 06:35 AM (IST)
नारी शक्ति उत्सव सप्ताह एक मार्च से मनेगा : डीसी
नारी शक्ति उत्सव सप्ताह एक मार्च से मनेगा : डीसी

जागरण संवाददाता, कैथल : डीसी सुजान सिंह ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में जिला कैथल में एक से आठ मार्च तक नारी शक्ति उत्सव सप्ताह मनाया जाएगा। महिला एवं बाल विकास विभाग की तरफ से सप्ताह भर विभिन्न क्रियाकलाप आयोजित किए जाएंगे। एक मार्च को मेरी-बेटी मेरी पहचान आयोजित होगा, जिसमें शहर में जन्मी पांच लड़कियों के घर के बाहर उनके नाम से नेम प्लेट लगाई जाएगी। इसी प्रकार दो मार्च को ख्वाब उड़ने दो रे. के तहत शहर में सभी स्कूल, कॉलेज में रंगोली, पेंटिग का आयोजन किया जाएगा। तीन मार्च को पिजरा तोड़ एक वार्तालाप नारी सशक्तीरकण की और के तहत विभिन्न पंचायत भवनों में महिला गोष्ठी का आयोजन किया जायेगा, जिसका मुख्य उद्देश्य नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है।

उपायुक्त ने बताया कि चार मार्च को हौसला क्राइम एंगेस्ट वीमेन वा्रयलेंस केअंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा के बारे में जागरूक किया जाएगा। पुलिस विभाग, जिला घरेलू हिसा निषेध अधिकारी, सीएमजीजीए, जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा महिलाओं को सुरक्षा से संबंधित जानकारी दी जाएगी। पांच मार्च को उड़ान के तहत जिला में किसी भी महिला ने या एनजीओ ने किसी भी क्षेत्र मे उपलब्धि प्राप्त की है, उन्हें सम्मानित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि छह मार्च को खेल महोत्सव के तहत महाराजा सूरजमल जाट स्टेडियम में महिला खेल महोत्सव का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 800 मीटर दौड़, नींबू व चम्मच दौड़ का आयोजन किया जाएगा। नारी शक्ति उत्सव सप्ताह समापन के दिन आठ मार्च को आरकेएसडी कॉलेज के सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी