महिलाओं को बताया पौष्टिक आहार का महत्व

खंड के गांव सौंगरी गुलियाणा में महिला व बाल विकास विभाग द्वारा राष्ट्रीय पोषण माह के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमे सर्कल सुपरवाइजर सावित्री देवी ने शिरकत की।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 06:41 AM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 06:41 AM (IST)
महिलाओं को बताया पौष्टिक आहार का महत्व
महिलाओं को बताया पौष्टिक आहार का महत्व

संवाद सहयोगी, राजौंद: खंड के गांव सौंगरी गुलियाणा में महिला व बाल विकास विभाग द्वारा राष्ट्रीय पोषण माह के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमे सर्कल सुपरवाइजर सावित्री देवी ने शिरकत की। उन्होंने गर्भवती, दूध पिलाने वाली महिलाओं व बच्चों की मीटिग ली। उन्होंने पौष्टिक आहार के बारे में बताते हुए कहा कि यह हमारे शरीर के लिए बहुत जरुरी है। हमें हरी सब्जियों व दालों का सेवन करना चाहिए ताकि आवश्यक पोषक तत्व व प्रोटीन मिल सके। आंगनबाड़ी वर्कर रीना ने कोरोना से बचाव के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि हाथों को साबुन से बार-बार धोना चाहिए व अपने आस पास की सफाई रखनी चाहिए। इसमें हेल्पर संतोष व गुरप्रीत, किरण, राजबाला मौजूद रही।

सेरधा की आंगनबाड़ी में भी हुआ कार्यक्रम

राजौंद: ब्लाक के गाव सेरधा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में रेसिपी प्रतियोगिता करवाई गई। इसमे सर्कल सुपरवाइजर पिकी ने शिरकत की। उन्होंने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग की तरफ से एक अक्टूबर तक पोषण अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम में पोषण अभियान के तहत रेसिपी प्रतिस्पर्धा करवाई गई। इस प्रतियोगिता में 10 से ज्यादा रेसिपी बनाई गई। इस दौरान सीता, रोशनी, सुमन, कमलेश, पिकी, सुमन, सुमित्रा मौजूद रहीं।

chat bot
आपका साथी