गुहला में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के काफिले के सामने युवकों ने की नारेबाजी

उपमुख्यमंत्री सीएम दुष्यंत चौटाला मंगलवार को गुहला पहुंचे थे। उपमुख्यमंत्री का काफिला जब उधम सिंह चौक पर पहुंचा तो कुछ युवा सड़क पर खड़े होकर नारेबाजी करने लगे। यह देख प्रशासन में हड़कंप मच गया। युवाओं ने दुष्यंत चौटाला को किसान विरोध बताते हुए रोष जताया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 30 Sep 2020 06:33 AM (IST) Updated:Wed, 30 Sep 2020 06:33 AM (IST)
गुहला में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के  काफिले के सामने युवकों ने की नारेबाजी
गुहला में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के काफिले के सामने युवकों ने की नारेबाजी

संवाद सहयोगी, गुहला-चीका : उपमुख्यमंत्री सीएम दुष्यंत चौटाला मंगलवार को गुहला पहुंचे थे। उपमुख्यमंत्री का काफिला जब उधम सिंह चौक पर पहुंचा तो कुछ युवा सड़क पर खड़े होकर नारेबाजी करने लगे। यह देख प्रशासन में हड़कंप मच गया। युवाओं ने दुष्यंत चौटाला को किसान विरोध बताते हुए रोष जताया। प्रदर्शन के दौरान कुछ किसान अपने हाथों में न्यूनतम समर्थन मूल्य भीख नहीं हमारा हक है, के पोस्टर थामे हुए थे। बाद में पुलिस फोर्स ने इन किसानों को कार्यक्रम स्थल पर जाने से रोक दिया।

वहीं, कार्यक्रम स्थल से पहले विरोध करने वाले नोदी चीका और हरदीप सिंह बदसूई को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। किसानों का कहना था कि सत्ता में आने से पूर्व दुष्यंत चौटाला ने कहा था कि किसानों के हकों पर आंच तक नहीं आने दी जाएगी, लेकिन आज किसानों का शोषण हो रहा है। मंडियों में एमएसपी वाला धान खरीदा नहीं जा रहा। मंडियों में किसान धान लेकर बैठे हुए हैं, लेकिन शासन और प्रशासन किसानों की सुनवाई नहीं कर रहा है।

बॉक्स: उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने सुनी जन समस्याएं

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने अपने चीका दौरे के दौरान आमजन की समस्याओं को सुना। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आमजन को भ्रष्टाचार मुक्त सुशासन व्यवस्था दे रही है। सभी अधिकारी आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निपटाएं। इस मौके पर राइस व आढ़ती एसोसिएशन ने उप मुख्यमंत्री से बातचीत की और धान की खरीद कार्य को सुचारू रूप से चलाने की बात कही।

chat bot
आपका साथी