निबंध लेखन प्रतियोगिता में नीशू ने हासिल किया प्रथम स्थान

कृषि विज्ञान केंद्र कैथल की तरफ से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुहणा में फसल अवशेष प्रबंधन विषय पर निबंध स्लोगन व पेंटिग प्रतियोगिता आयोजित की गई। अध्यक्षता कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य विज्ञानी डा. रमेश चंद्र ने की।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 31 Jan 2021 06:48 AM (IST) Updated:Sun, 31 Jan 2021 06:48 AM (IST)
निबंध लेखन प्रतियोगिता में नीशू ने हासिल किया प्रथम स्थान
निबंध लेखन प्रतियोगिता में नीशू ने हासिल किया प्रथम स्थान

जागरण संवाददाता, कैथल : कृषि विज्ञान केंद्र कैथल की तरफ से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुहणा में फसल अवशेष प्रबंधन विषय पर निबंध, स्लोगन व पेंटिग प्रतियोगिता आयोजित की गई। अध्यक्षता कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य विज्ञानी डा. रमेश चंद्र ने की। मुख्य विज्ञानी ने बताया कि इससे बच्चों में जागरूकता आएगी। 11 वीं व 12 कक्षा के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। डा. जसबीर सिंह ने बताया कि फसल अवशेष प्रबंधन वर्तमान समय में अति जरूरी है। फसल अवशेष प्रबंधन कर लाखों रुपये कमा सकते है। लेखन प्रतियोगिता में नीशू ने प्रथम, पल्लवी ने द्वितीय और तमन्ना व ज्योति ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रधानाचार्य सुनंदा ने मुख्य विज्ञान केंद्र का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर विनोद शास्त्री, अश्वनी शर्मा, ऋषिपाल, विक्रम व संतोष मौजूद थी।

काउंसलर कोमल कौशिक को डीसी ने किया सम्मानित

संवाद सहयोगी, पूंडरी : रेडक्रास सोसायटी कैथल की तरफ से कोरोना योद्धाओं को सम्मानित करने के लिए शनिवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में योद्धाओं को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कैथल के डीसी सुजान सिंह ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फरल की पीटीआइ और जेआरसी काउंसलर कोमल कौशिक को कोविड-19 जागरूकता अभियान में किए गए उत्कृष्ठ कार्यों के लिए प्रशंसा-पत्र देकर सम्मानित किया। सुजान सिंह ने कहा कि कोविड-19 से निपटने के लिए रेडक्रास सोसायटी का अहम योगदान रहा है। सबके सांझे प्रयास से जिले में स्थिति नियंत्रण में रही। सम्मान हासिल करने के बाद कोमल कौशिक ने डीसी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका प्रयास रहता है कि जब भी देश और प्रदेश को उनकी कहीं जरूरत महसूस होती है तो पूरे हौसले के साथ लोगों का साथ जुट जाती हैं। इस तरह के कार्य करने में कभी कदम पीछे नहीं हटाती है। मानवता की सेवा करने से उनके मन को सुकून भी मिलता है। उन्होंने कहा कि आगे भी सोसायटी उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपेगी उस पर खरा उतरने का प्रयास करेगी।

chat bot
आपका साथी