सस्ते दर पर सोना देने के मामले में सरगना सहित छह के खिलाफ केस

सस्ते रेट पर सोना देने के मामले में करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने के मुख्य आरोपित सहित छह के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोपितों में कुलतारण गांव निवासी सोनू ढांडा, दर्शन, सतबीर, राजू, सुरेंद्र कुमार व नरेश शामिल है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Nov 2018 12:44 AM (IST) Updated:Sat, 17 Nov 2018 12:44 AM (IST)
सस्ते दर पर सोना देने के मामले में  सरगना सहित छह के खिलाफ केस
सस्ते दर पर सोना देने के मामले में सरगना सहित छह के खिलाफ केस

जागरण संवाददाता, कैथल :

सस्ते रेट पर सोना देने के मामले में करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने के मुख्य आरोपित सहित छह के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोपितों में कुलतारण गांव निवासी सोनू ढांडा, दर्शन, सतबीर, राजू, सुरेंद्र कुमार व नरेश शामिल है।

पुलिस को दी शिकायत में गांव कुलतारण के पवन कुमार ने आरोप लगाया कि आरोपितों ने दिसंबर 2017 से मार्च 2018 तक बाहर से सोना लाकर सस्ते दाम पर देने का झांसा देकर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी की है। आरोपितों ने कुछ लोगों को सोना लाकर भी दिया, लेकिन बाद में दूसरे लोगों से पैसे तो ले लिए, लेकिन सोना नहीं दिया। आरोप है कि आरोपितों ने नकली सोना भी कुछ लोगों को दिया। जब लोगों ने विरोध किया तो सोना वापस लेकर डबल पैसे देने की बात कही, लेकिन इसके बाद आरोपित गुमराह करते रहे।

लोगों ने आरोप लगाया कि आरोपितों ने लोगों के पैसे हड़पकर करोड़ों रुपये की ठगी की है। दूसरे शहरों में प्रोपर्टी बना ली है। इस मामले की जांच करते हुए पीड़ित लोगों को न्याय दिलवाया जाए।

बाक्स- आरोपितों पर केस दर्ज

एसपी आस्था मोदी ने बताया कि पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले में जांच की जा रही है। आरोपितों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी