पेट्रोल डालकर कबाड़ी का सामान जलाने के मामले में आरोपितों पर केस दर्ज

पेट्रोल डालकर कबाड़ी की दुकान में आग लगाने के मामले में पुलिस ने आरोपितों के खिल

By JagranEdited By: Publish:Sat, 09 Oct 2021 11:25 PM (IST) Updated:Sat, 09 Oct 2021 11:25 PM (IST)
पेट्रोल डालकर कबाड़ी का सामान जलाने के मामले में आरोपितों पर केस दर्ज
पेट्रोल डालकर कबाड़ी का सामान जलाने के मामले में आरोपितों पर केस दर्ज

कैथल : पेट्रोल डालकर कबाड़ी की दुकान में आग लगाने के मामले में पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में अर्जुन नगर गली नंबर निवासी कुलदीप ने बताया कि उसकी कबाड़ी की दुकान अशोक विहार गली नंबर पांच में है। बीती रात रूलदू, रामचंद्र, सतीश, राजू, दीपक ने उसके मकान के बाहर आग लगा दी। इसमें 20 टन पल्ली, 18 टन पोलीथिन, दस टन प्लास्टिक जलकर राख हो गई। करीब दस लाख का नुकसान हुआ है। आरोपित रूलदू ने अन्य लोगों के साथ मिलकर पेट्रोल डालते हुए आग लगाई है। दुकान के बार लगे सीसीटीवी कैमरों में यह वारदात कैद हो गई। इसमें आरोपित रूलदू राम दिखाई दे रहा है। पीड़ित दुकानदार ने इस बारे में सिटी थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मौके का दौरा किया। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दंपती पर हमला करने के आरोपितों पर केस दर्ज

जासं, कैथल : पुलिस ने दंपती से मारपीट के मामले में शिकायत मिलने के बाद आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव सजूमा निवासी शमशेर सिंह ने बताया कि आरोपित रोहित, लाली, राजेश, सोहन लाल, मोहन, गौरव, अनिल, सतीश व संजीव ने आठ अन्य युवकों के साथ मिलकर सात अक्टूबर को उसे व उसकी पत्नी पर लाठी, डंडों व ईंटों से हमला कर दिया। लोगों ने बीच-बचाव का छुड़वाया। आरोपित जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। स्वजनों ने दोनों को अस्पताल में दाखिल करवाया। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी