मौसम खराब होने से खेतों में नहीं हुआ धान कटाई का कार्य

मौसम में बदलाव के बाद रविवार को हुई बरसात से धान कटाई का कार्य खेतों में नहीं ह

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 11:27 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 11:27 PM (IST)
मौसम खराब होने से खेतों में नहीं हुआ धान कटाई का कार्य
मौसम खराब होने से खेतों में नहीं हुआ धान कटाई का कार्य

कैथल : मौसम में बदलाव के बाद रविवार को हुई बरसात से धान कटाई का कार्य खेतों में नहीं हो पाया। इस कारण मंडियों में धान की आवक नहीं हुई। पिछले दो दिनों से मंडी में उठान का कार्य हो रहा है। अब मंडी में धान डालने के लिए जगह खाली हो गई है। पिछले सप्ताह आवक ज्यादा होने से मंडी में धान डालने को लेकर जगह नहीं बची थी। मंगलवार को मौसम साफ रहा तो वीरवार से खेतों में धान की कटाई का कार्य शुरू हो जाएगा। कैथल में रविवार को दो एमएम बरसात हुई थी, वहीं सोमवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। सुबह के समय बूंदाबांदी हुई थी। नई अनाज मंडी प्रधान श्याम लाल गर्ग व उपप्रधान धर्मपाल कठवाड़ ने कहा कि धान की आवक न होने के कारण खरीद का कार्य दो दिनों से नहीं हे रहा है। मंडी में केवल उठान का कार्य चल रहा है। धान डालने के लिए अब मंडी में जगह बन गई है।

-----------

किसानों को नहीं आनी चाहिए धान बेचने में कोई परेशानी : दहिया

उपायुक्त प्रदीप दहिया ने सभी खरीद एजेंसियों को कहा कि वे मंडियों से धान का उठान समय पर करें, किसानों को धान बेचने में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नही करना पड़े। जिला में दो लाख 70 हजार 977 मीट्रिक टन धान का मंडियों से उठान हुआ है, जबकि एक लाख 66 हजार 58 मीट्रिक टन धान अभी भी मंडियों में पड़ी हुआ है, जिसका उठान समय पर करें। उन्होंने कहा कि सभी मंडियों में धान खरीद का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। किसानों को धान बेचने में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। जिला में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, हैफेड, भारतीय खाद्य निगम, हरियाणा वेयर हाउसिग कारपोरेशन द्वारा धान खरीद का कार्य किया जा रहा है। किसान अपनी धान को मंडी में पूरी तरह से सुखाकर लाएं ताकि मंडी में उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आए।

chat bot
आपका साथी