मंडियों में बढ़ने लगी आवक, सड़क पर पहुंचा धान

मंडियों में धान की आवक तेज हो गई है। पीआर व 1509 धान के अच्छे भाव किसानों को मिल

By JagranEdited By: Publish:Sat, 09 Oct 2021 11:17 PM (IST) Updated:Sat, 09 Oct 2021 11:17 PM (IST)
मंडियों में बढ़ने लगी आवक, सड़क पर पहुंचा धान
मंडियों में बढ़ने लगी आवक, सड़क पर पहुंचा धान

कैथल : मंडियों में धान की आवक तेज हो गई है। पीआर व 1509 धान के अच्छे भाव किसानों को मिल रहे हैं। पीआर धान के तो एक बार फिर 3200 रुपये प्रति क्विटल तक भाव पहुंच गए हैं। मंडी में पीआर धान के भाव भी 1900 तक किसानों को मिल रहे हैं, हालांकि सरकारी भाव से कम धान अभी भी बिक रहा है। सरकारी भाव 1960 रुपये प्रति क्विटल है। अब किसानों को गेट पास को लेकर भी मंडियों में किसी भी तरह की दिक्कत नहीं आ रही है। बिना शेड्यूल के गेट पास कट रहे हैं। नई अनाज मंडी में धान लेकर आए किसान रामकुमार ने बताया कि मंडी में पीआर धान लेकर आया था, 1935 रुपये भाव मिले। नमी बताकर कम भाव लगाया गया। जब सरकार ने 1960 रुपये का भाव दिया हुआ है, तो कम भाव पर पीआर धान क्यों खरीदा जा रहा है। किसान मुकेश कुमार ने बताया कि 1509 धान लेकर आया था, 3100 रुपये प्रति क्विटल भाव मिला। कंबाइन से धान की कटाई करवाई गई थी, जबकि हाथ की कटाई वाले धान के भाव 3200 रुपये प्रति क्विटल मिल रहे हैं। वहीं मंडियों में धान की आवक बढ़ने पर किसानों को मंडी से बाहर सड़कों पर धान डालना पड़ रहा है। ढांड की अनाज मंडी में तो धान डालने के लिए जगह भी नहीं बची है, किसान अब कुरुक्षेत्र-कैथल मार्ग पर धान डाल रहे हैं। इसी तरह से नई अनाज मंडी में भी मंडी से बाहर धान डाला जा रहा है।

एक लाख 26 हजार 183 मीट्रिक टन धान की हुई आवक : डीसी

जिला की विभिन्न मंडियों में खरीद एजेंसियों द्वारा एक लाख 26 हजार 183 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की तरफ से सबसे अधिक 66 हजार 532 मीट्रिक टन धान खरीदा। पिछले वर्ष इस दिन तक जिला में 98 हजार 466 मीट्रिक टन धान खरीदा था। डीसी प्रदीप दहिया ने बताया कि जिला में विभिन्न स्थानों पर संचालित मंडियों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदा जा रहा है। किसानों की सुविधा के लिए मंडियों में उचित प्रबंध भी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक एक लाख 26 हजार 183 मीट्रिक टन धान खरीदा जा चुका है। इसमें 66 हजार 532 मीट्रिक टन खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा, 25 हजार 74 मीट्रिक टन हैफेड द्वारा, 207 मीट्रिक टन भारतीय खाद्य निगम द्वारा और 34 हजार 370 मीट्रिक टन हरियाणा वेयर हाउसिग कारपोरेशन ने खरीदा है।

chat bot
आपका साथी