10 व 13 वार्ड में बनाए गए पहचान पत्र

राजौंद के वार्ड नंबर 10 और 13 में डोर टू डोर जाकर बीएलओ द्वारा परिवार पहचान पत्र बनाए गए। इसके साथ- साथ लोगों को कोरोना महामारी के चलते दो गज की दूरी का पाठ पढ़ाया व लोगों मास्क वितरित किए गए।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Sep 2020 06:04 AM (IST) Updated:Mon, 21 Sep 2020 06:04 AM (IST)
10 व 13 वार्ड में बनाए गए पहचान पत्र
10 व 13 वार्ड में बनाए गए पहचान पत्र

संवाद सहयोगी, राजौंद:

राजौंद के वार्ड नंबर 10 और 13 में डोर टू डोर जाकर बीएलओ द्वारा परिवार पहचान पत्र बनाए गए। इसके साथ- साथ लोगों को कोरोना महामारी के चलते दो गज की दूरी का पाठ पढ़ाया व लोगों मास्क वितरित किए गए। बीएलओ गुरमुख सिंह ने बताया कि रविवार को वार्ड नंबर 10 व 13 में डोर टू डोर जाकर 40 लोगों के परिवार पहचान पत्र बनाने के लिए फार्म भरवाए गए है। इसके साथ- साथ लोगों को कोरोना वायरस से बचने के लिए उनके हैड सैनिटाइजर किए गए और मास्क वितरित किए गए। उन्होंने बताया कि पिछले एक सप्ताह से लगातार वह विभिन्न वार्डों में डोर टू डोर जाकर लोगों के पहचान पत्र बनाने का कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि इस समय पूरे विश्व में कोरोना महामारी ने अपने प्रकोप से पूरी मानवता को हिला कर रख दिया है। हमें अपने सभी दैनिक कार्य करने है वह अपने परिवार को इस महामारी के प्रकोप से बचाना है। इसके लिए हर जरूरी सावधानियां बरतनी होगी। घरों से निकलते समय मास्क लगाना होगा, सैनिटाइजर का प्रयोग करना होगा।

chat bot
आपका साथी