कैथल के हिमांशु व रोहतक की कीर्ति ने जीता गोल्ड

जिला क्वान की डो एसोसिएशन की ओर से दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता शुरू की गई। जाट शिक्षा समिति के भवन में प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला परिषद की चेयरमैन सुखविद्र कौर व नप के पूर्व चेयरमैन यशपाल प्रजापति ने किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Jul 2019 09:30 AM (IST) Updated:Mon, 29 Jul 2019 06:35 AM (IST)
कैथल के हिमांशु व रोहतक की कीर्ति ने जीता गोल्ड
कैथल के हिमांशु व रोहतक की कीर्ति ने जीता गोल्ड

जागरण संवाददाता, कैथल : जिला क्वान की डो एसोसिएशन की ओर से दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता शुरू की गई। जाट शिक्षा समिति के भवन में प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला परिषद की चेयरमैन सुखविद्र कौर व नप के पूर्व चेयरमैन यशपाल प्रजापति ने किया। हरियाणा के सभी जिलों से 450 लड़के व लड़कियां भाग ले रही हैं, जिसमें 300 लड़के व 150 लड़कियां शामिल हैं। गांव लैंडरकीमा के सरपंच बलिहार सिंह व गांव मांडी सदरां के सरपंच सुखविद्र सिंह ने संघ को 11-11 हजार रुपये की राशि दी। सुखविद्र कौर ने कहा कि खिलाड़ियों को खेल भावना से ही खेलना चाहिए। खेल में हार जीत कोई मायने नहीं रखती। यशपाल ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए खेल बहुत जरूरी हैं। इस मौके पर संघ के सचिव सतीश ढुल, मंजू भाल, शिव कुमार, इंद्र सिंह नौच, ईश्वर ढांडा, जसवंत सिंह, गुरदयाल सिंह, बनी सिंह, गंगाबिशन मौजूद थे। बॉक्स

ये रहे प्रतियोगिता के परिणाम

लड़कों में दस साल से नीचे आयु वर्ग में हिमांशु कैथल ने गोल्ड, गुनीत रोहतक ने रजत, भवेश सोनीपत व चाणक्य करनाल ने कांस्य पदक हासिल किया। लड़कियों में दस साल से नीचे आयु वर्ग में कीर्ति रोहतक ने गोल्ड, एंजल पानीपत ने रजत व रितिका कैथल ने कांस्य पदक हासिल किया। लड़कियों में 14 साल से नीचे आयु वर्ग में ज्योति कैथल ने गोल्ड, कशिश रोहतक ने रजत, सपना पानीपत व ज्योति करनाल ने कांस्य पदक हासिल किया। लड़कों में 14 साल से नीचे आयु वर्ग में इशान पानीपत ने गोल्ड, कुनाल रोहतक ने रजत व वर्षित सोनीपत ने कांस्य पदक हासिल किया। ---------

chat bot
आपका साथी