फिर बढ़ने लगी गर्मी, पारा पहुंचा 40 पार

मानसून की बरसात काफी हो चुकी है लेकिन गर्मी से लोगों को निजात नहीं मिल पा रही है। बरसात के बाद अगले दिन ही धूप निकल जाती है और लोगों को भीषण गर्मी और उमस का सामना करना पड़ता है। बुधवार को उच्चतम तापमान 40 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 Aug 2020 06:15 AM (IST) Updated:Thu, 06 Aug 2020 06:15 AM (IST)
फिर बढ़ने लगी गर्मी, पारा पहुंचा 40 पार
फिर बढ़ने लगी गर्मी, पारा पहुंचा 40 पार

जागरण संवाददाता, कैथल : मानसून की बरसात काफी हो चुकी है, लेकिन गर्मी से लोगों को निजात नहीं मिल पा रही है। बरसात के बाद अगले दिन ही धूप निकल जाती है और लोगों को भीषण गर्मी और उमस का सामना करना पड़ता है। बुधवार को उच्चतम तापमान 40 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा।

जुलाई के महीने से मौसम लगातार करवट ले रहा है। कभी तेज गर्मी होती है, तो कभी बरसात होने से मौसम में ठंडक आ जाती है। पिछले दो दिन से तेज धूप निकल रही है। दोपहर में तो और भी बुरा हाल हो रहा है। पंखे व कूलर की हवा भी लोगों को राहत नहीं दे पा रही है। राहगीरों को भी काफी परेशानी हो रही है। लोग पूरा दिन गर्मी व तेज धूप से बचने के लिए घरों में दुबके नजर आ रहे हैं। सड़क व बाजार भी सुनसान दिखाई देते हैं। गर्मी व उमस से बचने के लिए हर कोई ठंडे पेय पदार्थों का सहारा ले रहा हैं। सड़कों पर पैदल राहगीर भी कम नजर आ रहे हैं। सुबह व शाम को गर्मी ज्यादा होने के कारण पार्क भी सुनसान दिखाई दे रहे हैं। तेज गर्मी से कपास की फसल को नुकसान

कौल कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डा. रमेश वर्मा ने बताया कि दो तीन दिन से तेज गर्मी पड़ रही है। तेज गर्मी होने से कपास की फसल को सबसे ज्यादा नुकसान है। किसान मौसम के अनुसार ही धान की फसल में खाद का प्रयोग करें। किसान कृषि विज्ञानी से बातचीत करते रहें। ताकि फसल लागत के हिसाब से अच्छी फसल तैयार हो सके।

chat bot
आपका साथी