टोक्यो ओलिपिक में सबसे ज्यादा मेडल लाकर देश का नाम रोशन करेगा हरियाणा

टोक्यो ओलिपिक का आगाज हो चुका है। इस बार हरियाणा के 31 खिलाड़ी टोक्यो ओलिपिक में भाग ले रहे हैं। जिला के राजनीतिक प्रशासनिक और समाजसेवी संगठनों ने खिलाड़ियों की जीत को लेकर शुभकामनाएं दी हैं। हरियाणा खेलों में हमेशा ही अग्रणी रहा है। इसका कारण यहां का बेहतर खान-पान भी है। सरकार और खेल विभाग की तरफ से भी खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं देने के प्रयास लगातार किए जाते रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 06:00 AM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 06:00 AM (IST)
टोक्यो ओलिपिक में सबसे ज्यादा मेडल लाकर देश का नाम रोशन करेगा हरियाणा
टोक्यो ओलिपिक में सबसे ज्यादा मेडल लाकर देश का नाम रोशन करेगा हरियाणा

जागरण संवाददाता, कैथल : टोक्यो ओलिपिक का आगाज हो चुका है। इस बार हरियाणा के 31 खिलाड़ी टोक्यो ओलिपिक में भाग ले रहे हैं। जिला के राजनीतिक, प्रशासनिक और समाजसेवी संगठनों ने खिलाड़ियों की जीत को लेकर शुभकामनाएं दी हैं। हरियाणा खेलों में हमेशा ही अग्रणी रहा है। इसका कारण यहां का बेहतर खान-पान भी है। सरकार और खेल विभाग की तरफ से भी खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं देने के प्रयास लगातार किए जाते रहे हैं।

दैनिक जागरण के अभियान देश को जिताएगा हरियाणा से पूरा शहर जुड़ गया और टोक्यो ओलिपिक में तिरंगा फहराने पहुंचे खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने और उन्हें शुभकामनाएं देने के लिए बाजारों में, सड़कों पर, स्कूलों में, खेल स्टेडियम सहित कई जगहों पर तिरंगे फहराए गए।

उम्मीदों पर खरा उतरेंगे खिलाड़ी : विधायक

विधायक लीला राम गुर्जर ने कहा कि ओलिपिक में हरियाणा के सबसे ज्यादा खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। सरकार की तरफ से भी खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं दी जा रही है। इसी का परिणाम होगा कि हरियाणा के खिलाड़ी देशवासियों की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे और मेडल हासिल करेंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में खेलों को आगे बढ़ाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

खेलों से हरियाणा की पहचान : जिलाध्यक्ष

भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ने कहा कि खेलों से ही हरियाणा की पहचान रही है। खान-पान ठीक होने के कारण हरियाणा के खिलाड़ी प्रतियोगिताओं में मेडल हासिल करते हैं। टोक्यो ओलिपिक में भी हरियाणा के खिलाड़ी मेडल लाकर हरियाणा का नाम रोशन करेंगे। सरकार की तरफ से खिलाड़ियों के लिए अच्छे प्रशिक्षकों और आधुनिक स्टेडियमों का प्रबंध किया हुआ है।

देश का नाम करेंगे रोशन : डीसी

डीसी प्रदीप दहिया ने कहा कि टोक्यो ओलिपिक में सभी खिलाड़ी देश का नाम रोशन करने का काम करेंगे। खेलों में हरियाणा की हमेशा ही अलग पहचान रही है। इस बार भी हरियाणा के खिलाड़ी ओलिपिक में मेडल बरसाएंगे। सरकार की तरफ से खिलाड़ियों को सभी प्रकार की सुविधाएं दी जा रही हैं, जिससे खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा हुआ है।

पूरा देश खिलाड़ियों के साथ : एसपी

एसपी लोकेंद्र सिंह ने कहा कि ओलिपिक में भाग ले रहे खिलाड़ियों के साथ पूरा देश है। खिलाड़ी अपने खेल पर ध्यान दें और ज्यादा से ज्यादा मेडल देश की झोली में डालें। खेल को खेल की भावना से ही खेलना चाहिए। युवाओं को चाहिए कि वे ज्यादा से ज्यादा खेलों में भाग लें। इससे वे स्वस्थ भी रहेंगे और सभी प्रकार के नशों से दूर रहेंगे।

विजेताओं को मिलती है राशि : डीएसओ

जिला खेल अधिकारी सतविद्र गिल ने कहा कि खेल विभाग की तरफ खिलाड़ियों की तैयारी बहुत अच्छे तरीके से करवाई गई है। कोरोना के कारण खिलाड़ियों का अभ्यास प्रभावित हुआ था, लेकिन उसके बाद भी खिलाड़ियों ने घर पर रहकर अभ्यास किया। ओलिपिक में हरियाणा के खिलाड़ी मेडल लाकर देश का नाम विदेशों में भी रोशन करेंगे। मेडल लाने वाले खिलाड़ियों को करोड़ों रुपये की विजेता राशि दी जाती है।

सराहनीय है का जागरण अभियान : राजू

जीवन रक्षक दल के चेयरमैन राजू डोहर ने कहा कि दैनिक जागरण की तरफ से चलाया गया अभियान सराहनीय है। इस तरह के अभियानों ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ता है। उन्हें उम्मीद है कि इस बार टोक्यो ओलिपिक में हरियाणा के खिलाड़ी ज्यादा से ज्यादा मेडल हासिल करेंगे।

मेडल लेकर लौटें खिलाड़ी : मनीषा

इंटरनेशनल बाक्सर मनीषा मौण ने कहा कि ओलिपिक में हरियाणा के खिलाड़ी ज्यादा से ज्यादा मेडल लेकर आएंगे। ओलिपिक में देश के लिए खेलना सौभाग्य की बात है। वे भी आगे आने वाले ओलिपिक खेलों में भाग लेने के लिए मेहनत कर रही हैं।

खेल पर ध्यान देना जरूरी : मनोज

ओलंपियन बाक्सर मनोज कुमार ने बताया कि खिलाड़ियों को चाहिए कि वे खेल पर ही अपना ध्यान दें। ध्यान देने से ही मेडल हासिल करने में सहायता मिलती है। उन्हें उम्मीद है कि इस बार टोक्यो ओलिपिक में हरियाणा के खिलाड़ी विश्व में देश का नाम रोशन करेंगे।

chat bot
आपका साथी