राष्ट्रीय कबड्डी में हरियाणा प्रथम तो उतराखंड रहा द्वितीय

जागरण संवाददाता कैथल स्पो‌र्ट्स डेवलपमेंट प्रमोशन फेडरेशन इंडिया की तरफ से राष्ट्रीय स्

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 08:23 AM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 08:23 AM (IST)
राष्ट्रीय कबड्डी में हरियाणा प्रथम तो उतराखंड रहा द्वितीय
राष्ट्रीय कबड्डी में हरियाणा प्रथम तो उतराखंड रहा द्वितीय

जागरण संवाददाता, कैथल : स्पो‌र्ट्स डेवलपमेंट प्रमोशन फेडरेशन इंडिया की तरफ से राष्ट्रीय स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन नई पुलिस लाइन खेल मैदान और अखिल भारतीय पब्लिक स्कूल में करवाया जा रहा है। इसमें 22 राज्यों से लड़के और लड़कियों की टीम भाग ले रही हैं। बुधवार को कई रोचक मुकाबले हुए। कबड्डी के अंडर 14, 17 और 21 के फाइलन मुकाबले खेले गए। वहीं फुटबाल के सैमीफाइनल मुकाबले हुए। कबड्डी के अंदर 14 में हरियाणा प्रथम और उत्तराखंड द्वितीय रहा। अंडर 17 में हिमाचल प्रदेश प्रथम, हरियाणा द्वितीय और मध्य प्रदेश तीसरे स्थान पर रहा। इसी तरह से अंडर 21 में हरियाणा प्रथम, उत्तराखंड द्वितीय औैर हिमाचल प्रदेश तीसरे नंबर पर रहा। इसी तरह से फुटबाल के मुकाबलों में अंडर 17 में राजस्थान और तेलंगाना के बीच फाइनल मुकाबला होगा। राजस्थान ने गोवा को हराया। गोवा और दिल्ली के बीच मुकाबला बराबरी पर रहा। इसी तरह से गुजरात और राजस्थान के बीच मुकाबले में राजस्थान विजय रहा। अंडर 19 में फाइनल मुकाबला राजस्थान और दिल्ली के बीच खेला जाएगा।

फेडरेशन के चेयरमैन रघुबीर सिंह मान ने बताया कि देशभर के विभिन्न राज्यों की टीमें इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही हैं। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देना है। विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों के रहने और खाने का विशेष प्रबंध किया गया है। अनुभवी कोच इन मुकाबलों को करवा रहे हैं। इस मौके पर कोच ने कहा कि खिलाड़ियों को नशे से दूर रहना चाहिए। नशा हमेशा जिंदगी बर्बाद करता है। हमें खेलों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।

chat bot
आपका साथी