हरियाणा ने एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत देश में अर्जित किया पहला स्थान

हरियाणा ने एक और कीर्तिमान स्थापित करते हुए एनीमिया मुक्त भारत (एएमबी) कार्यक्रम के अंतर्गत पहला स्थान प्राप्त करने में सफलता हासिल की है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और यूनिसेफ द्वारा शुरू किए गए

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 06:28 AM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 06:28 AM (IST)
हरियाणा ने एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम  के तहत देश में अर्जित किया पहला स्थान
हरियाणा ने एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत देश में अर्जित किया पहला स्थान

जागरण संवाददाता, कैथल: हरियाणा ने एक और कीर्तिमान स्थापित करते हुए एनीमिया मुक्त भारत (एएमबी) कार्यक्रम के अंतर्गत पहला स्थान प्राप्त करने में सफलता हासिल की है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और यूनिसेफ द्वारा शुरू किए गए इस कार्यक्रम के तहत हरियाणा को देश के 29 राज्यों की सूची में प्रथम स्थान दिया गया है। प्रदेश की महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने जारी बयान में इस सफलता के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल, आंगनबाड़ी वर्करों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को धन्यवाद दिया।कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अप्रैल 2018 में प्रदेश में अटल अभियान एश्योरिग एनीमिया लिमिट अभियान शुरू किया था। इसके तहत एनीमिया मुक्त भारत की तर्ज पर हरियाणा में एनीमिया को कम करने के लिए योजना की घोषणा की गई, जिसका ऐतिहासिक परिणाम आया है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा इस संबंध में हाल ही में जारी सूची के स्कोर कार्ड में हरियाणा को 46.7 अंक के साथ एनीमिया मुक्त भारत सूचकांक में शीर्ष स्थान पर रखा गया है।

chat bot
आपका साथी