किसानों की फसल का एक एक दाना खरीदेगी सरकार: नायब सैनी

कुरुक्षेत्र से सांसद नायब सैनी ने कहा कि सरकार किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदने को वचनबद्ध है। प्रदेश में ना तो एक भी मंडी बंद होगी और ना ही एमएसपी को हटाया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 30 Sep 2020 06:45 AM (IST) Updated:Wed, 30 Sep 2020 06:45 AM (IST)
किसानों की फसल का एक एक दाना  खरीदेगी सरकार: नायब सैनी
किसानों की फसल का एक एक दाना खरीदेगी सरकार: नायब सैनी

संवाद सहयोगी, गुहला चीका : कुरुक्षेत्र से सांसद नायब सैनी ने कहा कि सरकार किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदने को वचनबद्ध है। प्रदेश में ना तो एक भी मंडी बंद होगी और ना ही एमएसपी को हटाया जाएगा। नायब सैनी ने विश्राम गृह गुहला में कार्यकर्ताओं की बैठक ली।

उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार किसानों की आय को दोगुना करने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसके लिए सरकार ने विशेष कदम भी उठाए हैं। सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीनों अधिनियम पूर्ण रूप से किसानों के हित में हैं। इन अधिनियमों के लागू होने के बाद कृषि क्षेत्र और किसान दोनों मजबूत होंगे और किसानों के जीवन में एक क्रांतिकारी बदलाव आएगा। किसान अपनी फसल देश व प्रदेश के किसी भी बाजार में बेचने को आजाद होगा। सैनी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि इनके नेता किसानों को बंधनों में जकड़ कर रखना चाहते हैं, इसी लिए भोले भाले किसानों को भड़काकर उनके हितों में लाए गए अधिनियमों का विरोध करवा रहे हैं। सांसद ने कहा कि कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में कृषि क्षेत्र में सुधार की बात कहीं थी, लेकिन जब मोदी सरकार ने इसे लागू किया तो यहीं कांग्रेसी किसानों को बहकाने लगे हैं। सांसद ने कहा कि सरकार द्वारा लाए गए तीनों अधिनियमों को एमएसपी से कई ताल्लुक नहीं है। सरकार किसान की फसल का एक-एक दाना खरीदेगी, इसके लिए मंडियों में पूरी व्यवस्था की गई है। इस मौके पर रवि तारांवाली, राजेश शर्मा पिटू, कर्मवीर लीला, मांगे राम जिदल, साहब सिंह, पार्षद राजेश ठाकुर, सरपंच मेजर गुर्जर, महेंद्र चीमा, जय भगवान शर्मा व ईश्वर अत्रि भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी