सरकार को धान की खरीद पोर्टल के बजाय आधार कार्ड से करनी चाहिए : बजरंग गर्ग

हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने बयान जारी बताया कि उन्होंने आढ़ती व किसानों से बातचीत की। कहा कि सरकार को धान की खरीद पोर्टल के बजाय आधार कार्ड से करनी चाहिए।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 30 Sep 2020 06:15 AM (IST) Updated:Wed, 30 Sep 2020 06:15 AM (IST)
सरकार को धान की खरीद पोर्टल के बजाय  आधार कार्ड से करनी चाहिए : बजरंग गर्ग
सरकार को धान की खरीद पोर्टल के बजाय आधार कार्ड से करनी चाहिए : बजरंग गर्ग

जासं, कैथल : हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने बयान जारी बताया कि उन्होंने आढ़ती व किसानों से बातचीत की। कहा कि सरकार को धान की खरीद पोर्टल के बजाय आधार कार्ड से करनी चाहिए।

सरकार का असली उद्देश्य धान की खरीद करना है ना कि किसान, आढ़ती व मिलरों को तंग करना है। गर्ग ने कहा कि धान ट्रांसपोर्ट का काम पहले की तरह चालू रखा जाए, जबकि धान उठान में पहले कभी कोई दिक्कत नहीं आई है। ठेकेदारों के माध्यम से धान उठान का काम देने से हमेशा ही किसान, आढ़ती व मिलरों को अनेकों प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।

chat bot
आपका साथी