लड़कों व लड़कियों की खो-खो प्रतियोगिता में राजकीय प्राथमिक पाठशाला नैना रही प्रथम

जागरण संवाददाता कैथल राजकीय उच्च विद्यालय तितरम में जिला के प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थियों क

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 11:17 PM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 11:17 PM (IST)
लड़कों व लड़कियों की खो-खो प्रतियोगिता में राजकीय प्राथमिक पाठशाला नैना रही प्रथम
लड़कों व लड़कियों की खो-खो प्रतियोगिता में राजकीय प्राथमिक पाठशाला नैना रही प्रथम

जागरण संवाददाता, कैथल : राजकीय उच्च विद्यालय तितरम में जिला के प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। प्रतियोगिता में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी चंद्रकला रापड़िया मुख्यातिथि रहीं। प्रतियोगिता के खेल सचिव संदीप गिल ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले के सभी खंडों से अंडर-11 आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता के दौरान खो-खो, रस्साकशी, गोलाफेंक, ऊंची कूद, लंबी कूद और दौड़ प्रतियोगिता करवाई गई। इस मौके पर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी चंद्रकला रापड़िया ने कहा कि खेलों से विद्यार्थियों का शारीरिक विकास होता है। पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियां आयोजित होना भी जरूरी है। यह रहे परिणाम : लड़कों व लड़कियों की खो-खो प्रतियोगिता में राजकीय प्राथमिक पाठशाला नैना ने प्रथम, लड़कों व लड़कियों की कबड्डी प्रतियोगिता में राजकीय प्राथमिक पाठशाला गुहणा ने प्रथम, लड़कों की रस्साकशी में राजौंद तो लड़कियों में पूंडरी प्रथम रहा। लड़कों की कैरम प्रतियोगिता में जतिन, वंश, नवदीप, शिवम और अंशुल की टीम ने प्रथम व लड़कियों में सिमरन, यशिका, शगुन, मानवी और लवी की टीम प्रथम रही। लड़कों की शतरंज प्रतियोगिता में आनंद, कौशल, हर्ष, सूर्यांश की टीम प्रथम रही। जबकि लड़कियों में दशमिता,

तवनित, याचिका, तनिष्क, प्रीत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बाक्स

100 मीटर दौड़ में अशोक प्रथम

लड़कों की 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता अशोक गुहणा ने प्रथम, लड़कियों की 100 मीटर दौड़ में नेहा ने प्रथम, लड़कों की 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता वंश गुहणा ने प्रथम, लड़कियों में नैना की सोनम प्रथम, लड़कों की 400 मीटर दौड़ में आरव बिडान व लड़कियों में हिमांशी पिलनी प्रथम रही। लड़के व लड़कियों की रिले रेस में पूंडरी खंड प्रथम रहा। लड़कों की ऊंची कूद में नितिन तितरम व लड़कियों में कोमल प्यौदा प्रथम रही। लड़कों की लंबी कूद में शेखर व लड़कियों में महक पाई प्रथम रही। लड़कों की गोला फेंक प्रतियोगिता में गुरजोध व लड़कियों में भारती प्यौदा प्रथम रही। लड़कों की 20 किलो भार वर्ग की कुश्ती हेमंत राजौंद व लड़कियों में महक गुहला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में समूह नृत्य में प्यौदा की टीम प्रथम रही। एकल नृत्य में तितरम (कैथल) प्रथम व फैंसी ड्रेस में जाखौली (राजौंद) प्रथम रही। इस मौके पर मुख्याध्यापक जसपाल सिंह, कृष्ण कुमार, रोशन पंवार, सुरेश द्रविड़, सतीश शर्मा, राजेश बेनीवाल, बलबीर सिंह, सुनील दत्त, रामफल प्यौदा, ऋषि नैन, नरेश, अशोक शास्त्री, जगजीत फौजी, जेपी मोर, भूप सिंह पीटीआइ, बलिद्र गोयत मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी