अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाते हैं गुरू : गोलन

गुरू पूर्णिमा के मौके पर श्री गुरू ब्रह्मानंद ट्रस्ट बणी पूंडरी में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर पर्यटन निगम के चेयरमैन विधायक रणधीर गोलन ने शिरकत की। कार्यक्रम की शुरूआत स्वामी बलेश्वरानंद सरस्वती की अध्यक्षता में विश्व शांति गायत्री महायज्ञ से की गई। इसमें बाहर से साधु महात्माओं सहित विशेष रूप से पधारे गुरु के शिष्यों ने आहुति डाली। विधायक गोलन ने कहा कि भगवान से बढ़कर गुरु का दर्जा होता है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 07:53 AM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 07:53 AM (IST)
अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाते हैं गुरू : गोलन
अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाते हैं गुरू : गोलन

संवाद सहयोगी, पूंडरी : गुरू पूर्णिमा के मौके पर श्री गुरू ब्रह्मानंद ट्रस्ट बणी पूंडरी में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर पर्यटन निगम के चेयरमैन विधायक रणधीर गोलन ने शिरकत की। कार्यक्रम की शुरूआत स्वामी बलेश्वरानंद सरस्वती की अध्यक्षता में विश्व शांति गायत्री महायज्ञ से की गई। इसमें बाहर से साधु महात्माओं सहित विशेष रूप से पधारे गुरु के शिष्यों ने आहुति डाली। विधायक गोलन ने कहा कि भगवान से बढ़कर गुरु का दर्जा होता है। जिसे सच्चा गुरु मिल जाए, उसे किसी चीज की जरूरत नहीं होती। गुरू हमें अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने का सशक्त माध्यम है। आज वे जिस मुकाम पर पहुंचे हैं, उसमें गुरुजनों का योगदान है।

आश्रम में शिक्षा ग्रहण कर चुके ब्रह्मचारियों और गुरु के शिष्यों ने गुरूदेव स्वामी बलेश्वरानंद से आशीर्वाद लिया। विश्व शांति महायज्ञ स्वामी दयानंद सरस्वती और आश्रम के प्रवक्ता राजपाल बहादुर की देखरेख में संपन्न हुआ। स्वामी बलेश्वरानंद ने कहा कि गुरु का कार्य है कि वो अपने शिष्यों को सही मार्ग दिखाए और शिष्यों का कार्य है कि वे अपने गुरु द्वारा दिखाए गए रास्ते पर चले। कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजनोपदेशक जसविद्र आर्य श्रद्धालुओं को भक्तिरस से सराबोर किया। आश्रम की ओर से भंडारे का आयोजन भी किया गया।

गुरु पूर्णिमा के दिन भाजपा ने किया संतों का सम्मान : गुर्जर

कैथल (वि) : बिहारी दास उदासीन अखाड़ा के महंत त्रिवेणी दास का भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर ने शाल भेंटकर व भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मुनीष कठवाड़ ने सम्मान किया। जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ने कहा कि हरियाणा ऋषि, मुनियों, संत, महात्माओं की पावन धरा है और संत मुनियों ने सदैव समाज को मानवता की भलाई का मार्ग दिखाकर जनहित का भला किया है। हमें संत महापुरुषों के दिखाए मार्ग पर चलते हुए उनके आदशों को जीवन में ग्रहण कर मानवता की भलाई के कार्य करने के चाहिए। उन्होंने कहा कि बिना गुरु के ज्ञान की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। गुरु स्वयं एक दीपक की तरह जलकर अपने शिष्य को सही मार्ग पर चलना सिखाकर ज्ञान का प्रकाश देते है। हमें हमेशा गुरुजनों का सम्मान करना चाहिए।

मुनीष कठवाड़ ने कहा की हरियाणा में भाजपा सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने संत-महात्माओं की जयंती मनाने का काम किया। ये बात मुख्यमंत्री मनोहर लाल धार्मिक सोच और संत गुरुजनों के प्रति उनके आदर भाव को दर्शाती है और भाजपा का कार्यकर्ता इसी सोच से प्रेरणा लेकर कार्य कर रहा है। इस अवसर पर बलविद्र सीवन, पदम भाटी, जागर सिंह, राजू, पाला राम मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी