जीएम रोडवेज ने सीवन से कुरुक्षेत्र के लिए शुरू की बस सेवा

सीवन से कुरुक्षेत्र के लिए स्पेशल बस सेवा शुरू हो गई है। इस बस सेवा का रात्रि ठहराव सीवन में होगा। इस बस का रूट सीवन कैथल वाया पूंडरी व कुरुक्षेत्र बनाया है। अब यात्री सीवन से सीधे कुरुक्षेत्र आ जा सकेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Mar 2021 06:46 AM (IST) Updated:Tue, 23 Mar 2021 06:46 AM (IST)
जीएम रोडवेज ने सीवन से कुरुक्षेत्र  के लिए शुरू की बस सेवा
जीएम रोडवेज ने सीवन से कुरुक्षेत्र के लिए शुरू की बस सेवा

संवाद सहयोगी, सीवन: सीवन से कुरुक्षेत्र के लिए स्पेशल बस सेवा शुरू हो गई है। इस बस सेवा का रात्रि ठहराव सीवन में होगा। इस बस का रूट सीवन, कैथल वाया पूंडरी व कुरुक्षेत्र बनाया है। अब यात्री सीवन से सीधे कुरुक्षेत्र आ जा सकेंगे।

खास बात यह कि यह बस सेवा कैथल रोडवेज नहीं, बल्कि कुरुक्षेत्र डिपो से शुरू की गई है। वजह है कि रोडवेज कुरुक्षेत्र के जीएम अशोक मुंजाल कैथल के गांव सीवन के रहने वाले हैं।

अपने गांव के लोगों की मांग पर उन्होंने यह बस सेवा शुरू की, जिसका फायदा दोनों जिलों के 26 गांवों को होगा। इससे पहले सीवन के यात्रियों को तीन बसें बदल कर कुरुक्षेत्र जाने का सफर तय करना पड़ता था।

सुबह के समय कालेज व स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को परेशानी होती थी और समय पर नहीं पहुंच पाते थे। अब बस सेवा शुरू होने के बाद सुबह व शाम के समय स्कूल, कालेज, नौकरी पेशा पर जाने वाले लोग सीधे आ जा सकेंगे।

सुबह छह बजकर 30 मिनट पर बस चलेगी

सीवन से सुबह छह बजकर 30 मिनट पर बस चलेगी। वहीं शाम को चार बजे बस कुरुक्षेत्र, ढांड वाया कैथल से सीवन पहुंचेगी। इससे यात्री सीधे आ जा सकेंगे। यात्रियों की मांग के अनुसार विभाग ने इस बस को चलाया है। ताकि यात्रियों को सफर करने में परेशानी न आए।

इन गांवों के लोगों को मिलेगा फायदा-

सीवन, खानपूर, पट्टी अफगान, मूंदडी, सेगा, नैना धौंस, फरल, ढांड, पबनावा, मिर्जापुर, खानपुर, कमौदा, बारना, पिडारसी के यात्रियों को फायदा मिलेगा। इसके बाद बस ज्योतिसर, नरकातारी, रावगढ़, लोहार माजरा, इंदबड़ी, खिदरपुरा, गढ़ीरोडान, भौर सैंयदा, सिंहपुरा, मुकीमपुरा, बीबीपुर, संधौला, संधौली से पिहोवा पहुंचेगी।

पुरानी मांग हुई पूरी

सीवन निवासी ओमप्रकाश, राजेंद्र गर्ग, रामकरण प्रजापत, कर्मा व हैप्पी यात्री संदीप, राजेश, रणधीर, रामकेश व राजेंद्र ने बताया कि इस बस की काफी समय से मांग कर रहे थे, दस साल बाद यह मांग पूरी हुई है। अब सीधे कुरुक्षेत्र से सीवन तक सफर आसान हो जाएगा।

बस पिहोवा से कुरुक्षेत्र वाया कैथल आएगी

कुरुक्षेत्र के जीएम अशोक मुंजाल ने बताया कि बस सीवन से कुरुक्षेत्र व पिहोवा पहुंचेगी। विश्वविद्यालय के बच्चों की मांग के अनुसार बस को चलाया गया है। इससे सुबह व शाम को आने जाने वाले दैनिक यात्रियों को भी फायदा मिलेगा। इससे कैथल व कुरुक्षेत्र के लगभग 26 गांव के लोगों को फायदा मिलेगा। बस शाम को पिहोवा से कुरुक्षेत्र वाया कैथल आएगी। सुबह पहले बस कुरुक्षेत्र पहुंचेगी। उसके बाद पिहोवा जाएगी।

chat bot
आपका साथी