नागरिक अस्पताल में रोगियों को वितरित किए फल

अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं वित्ता युक्त धनपत सिंह की धर्मपत्नी नीलम सिंह के साथ डीसी सुजान सिंह और उनकी धर्मपत्नी अंजू यादव ने नागरिक अस्पताल में रोगियों को फल वितरित किए।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Jan 2020 09:00 AM (IST) Updated:Tue, 28 Jan 2020 09:00 AM (IST)
नागरिक अस्पताल में रोगियों को वितरित किए फल
नागरिक अस्पताल में रोगियों को वितरित किए फल

जासं, कैथल : अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं वित्ता युक्त धनपत सिंह की धर्मपत्नी नीलम सिंह के साथ डीसी सुजान सिंह और उनकी धर्मपत्नी अंजू यादव ने नागरिक अस्पताल में रोगियों को फल वितरित किए। गणतंत्र दिवस के जिला स्तरीय समारोह के बाद वे नागरिक अस्पताल में पहुंची और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन रोगियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं की भी जानकारी हासिल की। इसके बाद डीसी सुजान सिंह तथा नगराधीश जगदीप सिंह ने सिरटा रोड स्थित सेवा संघ द्वारा संचालित कुष्ठ आश्रम में रह रहे कुष्ठ रोग से पीड़ित परिवारों को फल वितरित किए। इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ. एसके नैन मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी