28 से 30 अक्टूबर को सफाई कर्मी 24 घंटे की भूख हड़ताल करेंगे: राकेश

पूंडरी चौक पर स्थित धर्मशाला में नगरपालिका राज्य कर्मचारी संघ (एसकेएस) के आह्वान पर सफाई कर्मियों की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता संघ के प्रधान राकेश कुमार ने की। संचालन संघ के राज्य सचिव शिव चरण व फायर बिग्रेड के राज्य प्रधान राजेंद्र ने किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 06:45 AM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 06:45 AM (IST)
28 से 30 अक्टूबर को सफाई कर्मी 24  घंटे की भूख हड़ताल करेंगे: राकेश
28 से 30 अक्टूबर को सफाई कर्मी 24 घंटे की भूख हड़ताल करेंगे: राकेश

संवाद सहयोगी, राजौंद:

पूंडरी चौक पर स्थित धर्मशाला में नगरपालिका राज्य कर्मचारी संघ (एसकेएस) के आह्वान पर सफाई कर्मियों की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता संघ के प्रधान राकेश कुमार ने की। संचालन संघ के राज्य सचिव शिव चरण व फायर बिग्रेड के राज्य प्रधान राजेंद्र ने किया। संघ के प्रधान ने बताया कि 28 से 30 अक्टूबर को सफाई कर्मी 24 घंटे की भूख हड़ताल करेंगे। उन्होंने बताया कि 25 अक्टूबर को एसकेएस की जिला कार्यकारिणी की बैठक फायर बिग्रेड के कार्यालय में होगी।

उन्होंने बताया कि आठ नवंबर को शहरी निकाय मंत्री अनिल विज के आवास अंबाला में सभी कर्मी की ओर से प्रदर्शन किया जाएगा। पांच नवंबर को 26 नवंबर की हड़ताल का नोटिस दिया जाएगा। संघ के प्रधान ने बताया कि 26 नवंबर को केंद्रीय ट्रेड यूनियनों एवं कर्मचारी फेडरेशन के आह्वान पर सार्वजनिक क्षेत्रों को निजी हाथों में सौंपने, श्रम कानूनों से पूंजीपतियों के हकों का बदलाव करने, एलटीसी बंद करने आदि के खिलाफ हड़ताल का आह्वान किया। इस दौरान एसकेएस ब्लाक प्रधान रामफल शर्मा, राजेंद्र, रोहताश, बंटी, अन्नु, बबली, जसबीर आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी