तीन मई से अंतरराज्यीय रूटों पर जाने वाली बस सेवा बंद, यात्री परेशान

तीन मई से अंतराज्यीय रूटों पर जाने वाली डिपो की बस सेवा बंद पड़ी है। बसें नहीं चलने से अंतरराज्यीय रूटों पर जाने वाले यात्रियों को परेशानी हो रही है। यात्रियों को रोजाना दो से तीन बसें बदल कर सफर तय करना पड़ता है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 06:05 AM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 06:05 AM (IST)
तीन मई से अंतरराज्यीय रूटों पर जाने  वाली बस सेवा बंद, यात्री परेशान
तीन मई से अंतरराज्यीय रूटों पर जाने वाली बस सेवा बंद, यात्री परेशान

जागरण संवाददाता, कैथल:

तीन मई से अंतराज्यीय रूटों पर जाने वाली डिपो की बस सेवा बंद पड़ी है। बसें नहीं चलने से अंतरराज्यीय रूटों पर जाने वाले यात्रियों को परेशानी हो रही है। यात्रियों को रोजाना दो से तीन बसें बदल कर सफर तय करना पड़ता है। इससे यात्री परेशान हो चुके हैं। बता दें कि इन रूटों पर तीन मई को बस बंद करने के आदेश जारी हुए थे, तभी से ये बसें नहीं चल पा रही है। यात्रियों ने अब इन रूटों पर बस चलाने की मांग की है। गौरतलब है कि कोरोना वायरस के कारण लगे लॉकडाउन के बाद अब धीरे- धीरे सब कुछ खुल रहा है। यात्रियों की संख्या बस स्टैंड पर बढ़ रही है। लेकिन अंतरराज्यीय बसें अभी तक सड़कों पर दौड़ नहीं पाई है।

डिपो की आमदनी पर हो रहा असर

अंतरराज्यीय बसें बंद होने के कारण डिपो की आमदनी पर असर पड़ रहा है। लॉकडाउन से पहले 30 के करीब बसें अंतरराज्यीय रूटों पर चल रही है। चार लाख के करीब आमदनी इन बसों के खड़े होने से कम हुई है। डिपो को लंबे रूटों पर जाने वाली बसों से सबसे ज्यादा आमदनी होती है।

इन रूटों पर बसें नहीं चल रही-

कैथल से जयपुर, हरिद्वार, पटियाला, शिमला व राजस्थान इत्यादि के रूटों पर बसें चलती है। लेकिन लॉकडाउन से रूट बंद पड़े है। इन यात्रियों को कई जगह बसें बदलनी पड़ रही है। दिल्ली के लिए भी दिन में दो बसें ही जा रही है। यात्रियों ने दिल्ली रूट पर भी बस बढ़ाने की मांग की है।

जल्द चलाया जाएगा बसों को: जीएम अजय

अंतरराज्यीय रूटों पर अभी यात्रियों की संख्या कम है। दिल्ली के लिए दो बसों को भेजना शुरू कर दिया गया है। जल्द ही इन रूटों को चलाने का भी प्लान बनाया जा रहा है। जल्द ही इन रूटों पर बस चलाई जाएगी। यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

अजय गर्ग जीएम रोडवेज, कैथल।

chat bot
आपका साथी