हनुमान वाटिका से शहीदी स्मारक तक निकाली तिरंगा रैली

जागरण संवाददाता कैथल खेती बचाओ देश बचाओ संघर्ष समिति के सदस्यों ने हनुमान वाटिका से शही

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Jan 2021 06:15 AM (IST) Updated:Thu, 28 Jan 2021 06:15 AM (IST)
हनुमान वाटिका से शहीदी स्मारक  तक निकाली तिरंगा रैली
हनुमान वाटिका से शहीदी स्मारक तक निकाली तिरंगा रैली

जागरण संवाददाता, कैथल: खेती बचाओ देश बचाओ संघर्ष समिति के सदस्यों ने हनुमान वाटिका से शहीदी स्मारक तक तिरंगा रैली निकाली। इसकी अध्यक्षता जरनैल सिंह व नरेश रोहेड़ा ने की। संचालन महेंद्र सिंह व जयप्रकाश ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद की। रामपाल शर्मा ने कहा कि तीनों कृषि कानून खेती और किसानों को पूरी तरह बर्बाद कर देंगे। इसलिए देशभर का किसान इन्हें रद्द करवाने के लिए दो महीनों से दिल्ली की लगभग सभी सीमाओं पर इस कड़कड़ाती ठंड में पड़ाव डाले हुए है और केंद्र सरकार उन्हें लगातार तारीख पर तारीख देकर अपनी किसान व जनविरोधी मानसिकता का परिचय दे रही है।केंद्र व राज्य सरकार सार्वजनिक सेवाओं शिक्षा, स्वास्थ्य ,जनस्वास्थ्य, बिजली व परिवहन समेत सभी का निजीकरण कर रही है। इसके चलते जहां जन सुविधाओं में लगातार कटौती की जा रही है। इस मौके पर सर्व कर्मचारी संघ के जिला उपप्रधान छज्जू राम, जिला ऑडिटर सावित्री देवी, स्वराज सिंह, रामकुमार शर्मा, अशोक शर्मा, धूप सिंह सिरोही, ईश्वर सिरोही, रामशरण, जनवादी महिला समिति की राज्य उपप्रधान रामकली जांगड़ा, केंद्रीय कमेटी सदस्य शिवचरण, सीटू के जिला सचिव सत्यवान व राज्य सचिव शकुंतला शर्माराम, बीरभान, सतपाल क्योड़क, नरेश चंदाना मौजूद रहे।

खेती बचाओ देश बचाओ संघर्ष समिति का धरना जारी

जागरण संवाददाता, कैथल: किसान संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर खेती बचाओ देश बचाओ संघर्ष समिति के सदस्यों ने रिलायंस पेट्रोल पंप जींद रोड़ पर धरना दिया। अध्यक्षता किसान देवा सिंह ने की। जिला प्रधान महेंद्र सिंह ने कहा कि हमारा आंदोलन उस समय तक जारी रहेगा, जब तक कि कृषि के तीन कानून व बिजली बिल 2020 वापस नहीं होते। हमारा आंदोलन संयुक्त किसान मोर्चा के दिशा निर्देशों अनुसार आगे बढ़ेगा। गांव तितरम, प्योदा, चंदाना, कैलरम, किठाना के किसान मौजूद थे।

----------

chat bot
आपका साथी