डेंगू के पांच नए केस मिले, संख्या पहुंची 117

जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। रविवार को भी पांच नए केस ि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 10:53 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 10:53 PM (IST)
डेंगू के पांच नए केस मिले, संख्या पहुंची 117
डेंगू के पांच नए केस मिले, संख्या पहुंची 117

कैथल : जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। रविवार को भी पांच नए केस मिले हैं। अब मरीजों की संख्या 117 हो गई है। रविवार को शहर के प्रताप गेट पर 47 साल का व्यक्ति, गांव गुलियाना में 27 साल का युवक, प्रताप गेट पर 47 साल की महिला, गांव काकौत में 26 साल की महिला व जाखौली अड्डा गली नंबर दो में 47 साल का व्यक्ति डेंगू संक्रमित मिला है। जहां केस मिले हैं, वहां का स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दौरा कर सैंपल लिए हैं। 40 सैंपलों को जांच के लिए लैब में भेजा गया है। सोमवार बाद दोपहर रिपोर्ट आएगी। डेंगू को लेकर जिला नागरिक अस्पताल में 12 बेडों का वार्ड बनाया गया है। जरूरत पड़ने पर बेडों की संख्या बढ़ाई जा सकी है। पिछले साल 114 केस डेंगू के सामने आए थे। इस बार डेंगू मरीजों की बढ़ती संख्या ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की चिता बढ़ा दी है। इस बार शहर की कई कालोनियों में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। शहर के डोगरा गेट, प्रताप गेट, सीवन गेट में सबसे ज्यादा केस हैं। यहां रोजाना केस सामने आ रहे हैं।

-------------

सिविल सर्जन डा. जयंत आहूजा ने बताया कि डेंगू मरीजों की संख्या 117 पहुंच गई है। रविवार को पांच नए केस मिले हैं। डेंगू की रोकथाम को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जहां केस मिलते हैं, वहां स्वास्थ्य विभाग की टीम दौरा करती है। बुखार के संदिग्ध लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। लोगों को डेंगू से बचाव को लेकर जानकारी दी जा रही है। लोगों से अपील है कि डेंगू के लक्षण नजर आने पर सिविल अस्पताल पहुंचकर जांच करवाएं। अस्पताल में निशुल्क जांच व इलाज की सुविधा है।

chat bot
आपका साथी