शहर में जल्द शुरू होगा पहला विद्युत शवदाह गृह

कल्याण भूमि प्रताप गेट में शहर का पहला विद्युत शवदाह गृह तैयार हो रहा है। संभावना है कि यह जल्द ही कार्य करने लगेगा। इसके शुरू होने के बाद कोरोना संक्रमित शव की अंतिम संस्कार करने में मदद मिल सकेगी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 06:52 AM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 06:52 AM (IST)
शहर में जल्द शुरू होगा पहला विद्युत शवदाह गृह
शहर में जल्द शुरू होगा पहला विद्युत शवदाह गृह

जागरण संवाददाता, कैथल : कल्याण भूमि प्रताप गेट में शहर का पहला विद्युत शवदाह गृह तैयार हो रहा है। संभावना है कि यह जल्द ही कार्य करने लगेगा। इसके शुरू होने के बाद कोरोना संक्रमित शव की अंतिम संस्कार करने में मदद मिल सकेगी। यहां अंतिम संस्कार की पूर्ण रूप से व्यवस्था है। कैथल नगर परिषद के ईओ अशोक कुमार ने बताया कि कल्याण भूमि प्रताप गेट में विद्युत शवदाह गृह तैयार हो रहा है और जल्द ही शहरवासियों को यह समर्पित कर दिया जाएगा। कल्याण भूमि, प्रताप गेट के संरक्षक शिव शंकर पाहवा ने कहा कि शहर में विद्युत शवगृह का लंबे समय से इंतजार था कि इस मांग को सरकार द्वारा नगर परिषद द्वारा कल्याण भूमि, प्रताप गेट में विद्युत शवदाह गृह लगाकर पूरा किया है। अब कल्याण भूमि प्रताप गेट पर विद्युत शवदाह गृह बन जाने से पुराने शहर के व पूरे शहरवासियों को उपलब्ध होगा।

कल्याण भूमि के प्रधान कृष्ण नारंग ने कहा कि इस विद्युत शवगृह से पर्यावरण का भी संरक्षण होगा। विद्युत शवदाह गृह का उपयोग बढ़ने से पर्यावरण की भी रक्षा हो सकेगी। लकड़ी की खपत कम होगी। लॉकडाउन के समय लकड़ी न मिल पाने के कारण भी लोगों को विद्युत शवदाह गृह की आवश्यकता महसूस की गई थी। हर दिन शहर के श्मशानघाटों पर बड़े पैमाने पर लकड़ी का उपयोग अंतिम संस्कार में होता है। सभा के सभी सदस्यों ने कैथल नगर परिषद एवं सरकार का इस पुण्य कार्य के लिए धन्यवाद दिया। इस मौके पर महासचिव विशंभर इशपुनानी, इंद्रजीत सरदाना, तुलसीदास सचदेवा, राजकुमार मुखीजा, सुषम कपूर, विनोद दुआ, कौशल खेत्रपाल, प्रकाश नारंग, महेंद्र बिदु मक्कड़, विनय बिट्टू दुआ, वेद नरूला, सुरेश तनेजा, पुनीत खुराना, हैप्पी ग्रोवर मौजूद रहे। -----------------

chat bot
आपका साथी