स्क्रैप फैक्ट्री में आग लगने से आठ लाख का नुकसान

पटियाला बाइपास पर स्थित मलिक नगर में हर्षित इंटरप्राजिज प्लास्टिक स्क्रैप फैक्ट्री में शनिवार रात को शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई। आगजनी की इस घटना में करीब आठ लाख का नुकसान हुआ है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Jan 2021 06:41 AM (IST) Updated:Tue, 26 Jan 2021 06:41 AM (IST)
स्क्रैप फैक्ट्री में आग लगने से आठ लाख का नुकसान
स्क्रैप फैक्ट्री में आग लगने से आठ लाख का नुकसान

जागरण संवाददाता, कैथल :

पटियाला बाइपास पर स्थित मलिक नगर में हर्षित इंटरप्राजिज प्लास्टिक स्क्रैप फैक्ट्री में शनिवार रात को शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई। आगजनी की इस घटना में करीब आठ लाख का नुकसान हुआ है। सूचना मिलने के बाद फैक्ट्री मालिक ने परिवार सहित मौके पर पहुंचकर दमकल विभाग की गाड़ि़यों की सहायता से आग पर काबू पाया।

गांव खानपुर निवासी फैक्ट्री संचालक दर्शन लाल ने बताया कि वह फैक्ट्री को रोजाना की तरफ शनिवार रात बंद करके गया था। रात को करीब 10 बजे उसके पास उसके दोस्त रत्न लाल का फोन आया की उसकी फैक्ट्री में आग लग गई है। सूचना मिलने पर वह फैक्ट्री में पहुंचा तो फैक्ट्री में आग लगी हुई थी और फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची हुई थी। इस दौरान कर्मचारी आग को बुझाने में लगे हुए हैं। दर्शन लाल ने बताया कि 23 जनवरी को आग लगने के बाद वह सदमें में था, इसलिए आग लगने की लिखित शिकायत 24 जनवरी को पुलिस को दे पाया। आग की सूचना मिलने के बाद सिटी पुलिस ने भी मौके का दौरा किया।

दर्शन ने बताया कि आगजनी से उसका करीब आठ लाख का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि आगजनी से उसका स्क्रैप प्लास्टिक, तैयार हुआ प्लास्टिक माल, तीन सीसीटीवी कैमरे, मशीनें, पंखें, फर्नीचर, वायरिग, टीवी, ग्रैंडर सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया है। बताया कि बिजली की शॉर्ट-सर्किट से आगजनी की घटना हुई है। सिटी थाना प्रभारी शिव कुमार सैनी ने बताया कि पुलिस ने डीडीआर दर्ज कर ली है।

chat bot
आपका साथी